Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

रांची: धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया. योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का वैश्विक आंदोलन बन चुका है. उन्होंने…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में रविवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिरका टोला काठालडीह हरिमंदिर से ससांगडीह तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया. उन्होंने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने बताया कि 1.85 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 164.92 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. सड़क…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रामदेव बगान में 14 जून की रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में मुख्य आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है. डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि 14 जून की रात करीब 11:30 बजे हुई फायरिंग में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाटा लाइन निवासी 29 वर्षीय दीपक कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद गोलमुरी थाना में भारतीय न्याय संहिता…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. इस वर्ष की थीम “योगमय झारखंड” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्रों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया. प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया. योग सत्र के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन और शारीरिक फिटनेस के लिए योग के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि योग भारत…

Read More

सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को खरसावां थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया. थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. योग सत्र के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया. कार्यक्रम में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया. पुलिस जवानों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने…

Read More

सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप उस समय हुआ, जब युवक बाइक संख्या JH 22C 4722 से लकड़ी का बोझा बेचने जा रहा था. इसी दौरान ट्रेलर संख्या JH 05 DY 1630 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई और बड़ी…

Read More

रांची: सरायकेला- खरसावां जिले में संजय नदी पर करीब 13 वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ पुल आज भी आम लोगों के उपयोग में नहीं आ सका है. वजह है कि पुल का एप्रोच रोड आज तक पूरा नहीं बनाया गया. अब इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग को फटकार लगाई है. यह मामला सामाजिक संगठन झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश द्वारा दायर जनहित याचिका के बाद हाईकोर्ट पहुंचा. याचिका में बताया गया कि सरायकेला से खरसावां जाने वाले मार्ग पर संजय नदी…

Read More

खूंटी: जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हथियार बरामदगी के लिए जंगल ले जाए गए पीएलएफआई के हार्डकोर उग्रवादी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. घायल उग्रवादी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि हार्डकोर उग्रवादी श्रवण दास को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में उसने जरियागढ़ थाना क्षेत्र के तिलमी जंगल में हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी. इसके बाद रविवार सुबह पुलिस टीम उसे…

Read More

राजनगर: सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाबेड़ा पुलिया के पास रविवार सुबह लगभग 9 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस हादसे में माँ रोहिणी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति आशीष महतो चांडिल अनुमंडल के कल्याणपुर गांव के निवासी हैं और वे अपने परिवार के साथ हरिना मेला से लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. बाइक पर आशीष महतो के साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष महतो…

Read More

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गांव के पास रविवार तड़के एनएच-33 पर हुए एक सड़क हादसे ने समाज की दो बिल्कुल अलग तस्वीरें सामने ला दीं. धनबाद से जमशेदपुर जा रही ओल्ड मॉन्क शराब से लदी एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन वाहन में लदी अधिकांश शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं. हादसे के कुछ ही देर बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. जहां एक ओर कई युवाओं में शराब की बोतलें उठाने की होड़ मच गई, वहीं दूसरी ओर गांव के बुजुर्ग महिला- पुरुषों ने जिम्मेदारी और…

Read More