Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर रविवार को RIT थाना क्षेत्र के मीरूडीह मैदान में जनजागरूकता अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी रविकांत पाराशर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और साइबर अपराध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया. अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध कानून, महिला अपराध, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन…

Read More

जामताड़ा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धतुला क्रिकेट ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन कर सामूहिक योगाभ्यास किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. योग शिक्षक रंजीत यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य ने कहा…

Read More

जामताड़ा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जामताड़ा नगर स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने किया, जबकि जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया. योग शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. इस…

Read More

सरायकेला: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को आमदा ओपी पुलिस ने आमदा बाजार में जागरूकता अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया. पैदल मार्च आमदा बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों, युवाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से संवाद कर शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की…

Read More

चांडिल: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अंजुमन कमेटी, अखाड़ा कमेटी तथा शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया. बैठक की अध्यक्षता चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि मुहर्रम आस्था, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का पर्व है. सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने…

Read More

सरायकेला: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सरायकेला- खरसावां की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आत्मा सभागार में जिला मंत्री राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर व्यापक चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सम्मेलन 12 जुलाई को आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए स्थान चयन सहित सभी आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. सम्मेलन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन भी…

Read More

जामताड़ा. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश और केंद्र सरकार की सस्टेनेबल सैंड माइनिंग गाइडलाइन के तहत जामताड़ा जिला प्रशासन ने 10 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी नदी बालूघाटों से बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है. इसे लेकर उपायुक्त आलोक कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी और सभी अंचल अधिकारियों को अवैध बालू खनन रोकने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं. इसके बावजूद जिले के कई क्षेत्रों में प्रतिबंध के दौरान भी अवैध बालू खनन और भंडारण का खेल खुलेआम जारी रहने का आरोप सामने आया है. नाला…

Read More

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, पोखारी एवं आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं के सैकड़ों छात्र- छात्राओं, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया. नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं से पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों ने भी आकर्षक योग…

Read More

सरायकेला: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि- व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर रविवार को सीनी ओपी परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सीनी ओपी प्रभारी ने की. इसमें क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के सदस्य, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, अखाड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. ओपी प्रभारी ने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और पर्व को शांति एवं सौहार्द के वातावरण…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस के अनुसार आरोपी जिला प्रशासन के तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करते हुए जमशेदपुर में सक्रिय था और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की तैयारी कर रहा था. पुलिस को 20 जून की रात सूचना मिली थी कि रामनगर स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाला दीपक तिवारी, जिसे अपराध नियंत्रण अधिनियम अध्यादेश-2002 की धारा 3(3) के तहत 18 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक जिला बदर किया गया है, वह प्रतिबंध के बावजूद शहर में घूम…

Read More