
जमशेदपुर: सूड़ी समाज कोर कमेटी ने समाजसेवी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सनत मंडल को सर्वसम्मति से सूड़ी समाज, झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. उनकी निर्विरोध नियुक्ति की घोषणा के साथ ही समाज के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है.


परसुडीह निवासी सनत मंडल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल को देखते हुए कोर कमेटी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सनत मंडल के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नई पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को नई दिशा और नई पहचान देने का प्रयास किया जाएगा.
नियुक्ति की खबर मिलते ही झारखंड के विभिन्न जिलों से समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सूड़ी समाज एकता, प्रगति और सामाजिक समरसता की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा.
सूड़ी समाज कोर कमेटी ने कहा कि संगठन सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगा और समाज के विकास के लिए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेगा.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल






