
जामताड़ा: शहर के डीएन. हाई स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे के अवसर पर हॉकी जामताड़ा और जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में चित्रांकन, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र- छात्राओं और खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित करना तथा उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करना था.


हॉकी झारखंड एवं झारखंड स्टेट रेसलिंग एसोसिएशन के निर्देश तथा जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 90 छात्र- छात्राओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने खेल, ओलंपिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
समापन समारोह में जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भैया, हॉकी जामताड़ा के संरक्षक प्रकाश शेखर, जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे, विजय राय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंगी प्रियरंजन, हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ. भास्कर चांद एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रदीप कुमार दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
निबंध लेखन प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में अंशु कुमारी प्रथम, सुमन कुमार यादव द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंकुश चौधरी प्रथम, प्रिंस यादव द्वितीय और प्रेम दत्ता तृतीय स्थान पर रहे.
भाषण प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सुमित यादव प्रथम, शिवम यादव द्वितीय और अर्नव चौधरी तृतीय स्थान पर रहे, जबकि समृद्ध आर्या को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. बालिका वर्ग में सृष्टि मंडल प्रथम, शिक्षा सिद्धि द्वितीय और माही कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. प्रतीक्षा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार मिला.
चित्रांकन प्रतियोगिता के सब- जूनियर वर्ग में परी कुमारी प्रथम, मनीषा कुमारी द्वितीय और आराध्या गोराई तृतीय स्थान पर रहीं. जूनियर वर्ग में इशिता सेन प्रथम, मेहक कुमारी द्वितीय और अंशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सीनियर वर्ग में सोनल कुमारी प्रथम, चन्द्रशेखर दास द्वितीय और रुद्रप्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे.
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. आयोजन को सफल बनाने में राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, विजय तिवारी, मौसम कुमारी, कुमारी शिल्पा एवं सचिन सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल






