Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के दो युवाओं ने अग्निवीर बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है. छह माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर गांव लौटे टांगरानी निवासी रघुनाथ मुर्मू और बाना निवासी अतुल सिंहदेव का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. गांव पहुंचते ही दोनों युवाओं का फूल- मालाओं, गाजे- बाजे और देशभक्ति गीतों के साथ अभिनंदन किया गया. पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने कहा कि दोनों युवाओं ने न केवल अपने परिवार, बल्कि बाना पंचायत, राजनगर प्रखंड और पूरे सरायकेला- खरसावां जिले का नाम रोशन किया है. स्वागत जुलूस…

Read More

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत खरसावां थाना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है. बुधवार को सीईआईआर केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल की सहायता से खरसावां थाना क्षेत्र से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सत्यापन के बाद सुरक्षित वापस सौंप दिए गए. मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. उन्होंने खरसावां पुलिस और जिला पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका गुम हुआ मोबाइल…

Read More

सरायकेला: कोल्हान की लाईफलाईन सरायकेला- कांड्रा मार्ग की बदहाल स्थिति और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक स्थानीय बुद्धिजीवी ने “इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड” को पत्र लिखकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है. पत्र में सड़क की जर्जर हालत को दर्जनों हादसों और कई लोगों की मौत का प्रमुख कारण बताते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. पत्र में कहा गया है कि सरायकेला टोल से कांड्रा टोल तक करीब 35 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को…

Read More

सरायकेला. नगर पंचायत सरायकेला के वर्तमान बोर्ड ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर नगर पंचायत सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि एवं सभी वार्ड पार्षदों ने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्ययोजना का विस्तृत ब्यौरा जनता के समक्ष प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के स्थान पर पौधों में जल अर्पित कर की गई. इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का मुख्य संदेश था – “विकास भी, पर्यावरण भी.” अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के नव नियुक्त नगर आयुक्त एवं उपनगर आयुक्त के सम्मान में बुधवार को स्थानीय अटल पार्क सभागार में औपचारिक स्वागत एवं परिचय समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर, उपमहापौर, सभी पार्षदगण एवं निगम के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे. समारोह के दौरान महापौर एवं उपमहापौर सहित पार्षदों ने नव नियुक्त अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर निगम क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.…

Read More

जामताड़ा: पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने करमाटाड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस सफलता को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइबर डीएसपी अमीत रविदास ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बेहद हाईटेक तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे थे.आरोपी समीम अंसारी और कैफ अंसारी ‘Ease My Deal’ ऐप के जरिए ‘PhonePe’ पर ₹1999 का फर्जी कैशबैक मैसेज भेजते…

Read More

सरायकेला: जिले में सड़क दुर्घटनाएं अब सामान्य हादसे नहीं, बल्कि एक भयावह त्रासदी का रूप ले चुकी हैं. बीते एक सप्ताह के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. लगातार हो रही मौतों के बावजूद प्रशासनिक तंत्र की निष्क्रियता और संबंधित विभागों की उदासीनता लोगों के आक्रोश को और बढ़ा रही है. जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं ने आम लोगों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सरायकेला-खरसावां में मौत का यह सिलसिला कब रुकेगा. लोग पूछ रहे हैं…

Read More

जमशेदपुर: साकची बसंत टॉकीज के समीप स्थित सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता की ईमानदारी ने समाज के सामने मिसाल पेश की है. मानगो निवासी महिला डॉक्टर डॉ. आरती का करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण खरीदारी के दौरान गुम हो गया था, जिसे एक सब्जी विक्रेता ने सुरक्षित लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया. जानकारी के अनुसार, डॉ. आरती ने हाल ही में एक ज्वेलरी शोरूम से लगभग ढाई लाख रुपये का सोने का आभूषण खरीदा था. मंगलवार को वह साकची सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंची थीं. इसी दौरान पर्स से पैसे निकालते समय…

Read More

जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराधियों ने एक युवक के साथ पिस्टल के बल पर मारपीट कर उसकी कार में तोड़फोड़ की. घटना रात करीब आठ बजे आजाद चौक के पास हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित जहिर अंसारी के अनुसार, वह अपने ससुर की कार से कुरुआ स्थित ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली. आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया, मारपीट की और कार के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद…

Read More

सरायकेला: जिला शिक्षा विभाग का एक आदेश इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. एनआर गवर्नमेंट प्लस टू स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंबिका प्रधान को बिना कारण बताओ नोटिस, बिना विभागीय जांच और बिना सार्वजनिक स्पष्टीकरण के उनके पद से हटाकर विद्यालय की जिम्मेदारी शिक्षक वासुदेव राम को सौंप दी गई है. इस फैसले के बाद शिक्षा जगत, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के अनुसार, अंबिका प्रधान के कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और परीक्षा परिणामों में सुधार की बात कही जा रही थी. ऐसे में अचानक…

Read More