
जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई. आग लगते ही मिल परिसर में अफरा- तफरी मच गई, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.


घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी.

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि आग से कुछ विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचा है. समय रहते आग बुझा लिए जाने से मिल की मशीनरी और अन्य सामान को बड़े नुकसान से बचा लिया गया. फिलहाल प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है और सुरक्षा व्यवस्था व विद्युत प्रणाली की जांच शुरू कर दी गई है.
Edited By Sarita






