इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल स्थित पारडीह रांगाखेलना में संयोग सेवा फाउंडेशन के कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन उत्क्रमित मध्य विद्यालय फदलोगोडा की प्रधानाध्यापिका मीनू, समाजसेवी तरुण महतो और गोपेश महतो ने फीता काटकर किया. अतिथियों ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान और जनसेवा जैसे कार्य समाज के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
फाउंडेशन के निदेशक सजल महतो और आकाश महतो ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत, खाद्य वितरण और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए लगातार कार्य करेगी. उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की.
एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई. समापन अवसर पर फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, एमजीएम अस्पताल की टीम, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे अभियान लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया.