Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, सोनुआ की घंटी आधारित शिक्षिका वंदना महतो (23) की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-320डी को करीब साढ़े छह घंटे तक जाम कर दिया. प्रशासन के आश्वासन और लिखित सहमति के बाद शाम करीब 5:30 बजे जाम समाप्त हुआ. जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर गांव निवासी वंदना महतो सोमवार सुबह अपने घर से पैदल स्कूल जा रही थीं. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वह सड़क किनारे चल रही थीं. इसी दौरान शिशु विद्या मंदिर के…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार चाकूबाजी कांड में घायल हिमांशु सिंह की सोमवार देर शाम टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाज के दौरान मौत के बाद शहर में आक्रोश फैल गया. देर रात सैकड़ों की संख्या में लोग रीगल गोलचक्कर पहुंच गए और सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ- साथ घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि वारदात के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन…

Read More

खरसावां: हरिभंजा स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और सुदर्शन का भव्य महास्नान वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मंदिर परिसर में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, शंखध्वनि और उलुध्वनि से भक्तिमय वातावरण बना रहा. सेवायतों ने भगवान की प्रतिमाओं को रत्न सिंहासन से स्नान मंडप तक लाकर विधिवत हवन-पूजन किया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाप्रभु जगन्नाथ का 35 कलश, भगवान बलभद्र का 42 कलश, माता सुभद्रा का 20…

Read More

जमशेदपुर: डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है. इस बीच घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. वायरल फुटेज को लेकर दावा किया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में पीसीआर वैन से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और उनके साथ मारपीट के बाद चाकू से हमला किया गया. घटना में हिमांशु सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य युवक का इलाज जारी है. हालांकि वायरल…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद से ही उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. चिकित्सकों की लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात डबल डाउन क्लब के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और…

Read More

जामताड़ा: रेलनगरी चित्तरंजन के फतेहपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को आगामी रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पारंपरिक स्नानयात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई. वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के अनुसार भगवान का पवित्र जल, चंदन, पुष्प और सुगंधित द्रव्यों से विशेष अभिषेक किया. बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, समाज में शांति और विश्व कल्याण की कामना की. मंदिर…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा स्थित युवा कल्याण, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति के सभागार में सोमवार को समिति की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति एवं विधायक सविता महतो ने की. बैठक में समिति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने और पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई. साथ ही झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण…

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाबेड़ा में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मृतका की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के बाँधडीह गांव निवासी 42 वर्षीय सुनीता महतो के रूप में हुई है. वहीं उनके पति परमेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तत्काल कुनाबेड़ा स्थित जीवनदीप हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज…

Read More

आदित्यपुर: जमशेदपुर डेयरी (सुधा दूध कंपनी) के एक कर्मचारी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की पत्नी तारा देवी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया है कि उनके पति रविंद्र नाथ ठाकुर (59) की मौत कंपनी प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण हुई है. उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने, उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है. तारा देवी के अनुसार उनके पति रविंद्र नाथ ठाकुर पिछले लगभग 30 वर्षों से जमशेदपुर डेयरी…

Read More

जामताड़ा: आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलाए जाने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR- Special Intensive Revision) 2026 अभियान को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार को जामताड़ा शहर स्थित जेबीसी प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को SIR अभियान की पूरी प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी गई. छात्रों से अपील की गई कि वे अपने घर…

Read More