- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
- Jamshedpur JMM Protest जमशेदपुर: SIR के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल युग के अनुरूप तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में रोटरैक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘डिजिटल शिक्षा 2.0’ परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत सिमुरडांगा हाई स्कूल से की. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, डिजिटल साक्षरता और आधुनिक तकनीक से जोड़कर भविष्य के लिए तैयार करना है. परियोजना के तहत आयोजित पहले शिक्षण सत्र में कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, उसके उपयोग, डिजिटल साक्षरता तथा अन्य आवश्यक तकनीकी विषयों से अवगत कराया गया. रोटरैक्ट क्लब…
सरायकेला: पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र में संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग एवं जुआ रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मौके से 33 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो वाई-फाई राउटर, एक लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, एडॉप्टर, दस्तावेज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में अवैध रूप से ऑनलाइन बेटिंग एवं जुआ का संचालन किया जा रहा है. सूचना के…
जामताड़ा: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जामताड़ा जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया. सदर अस्पताल जामताड़ा के चिकित्सक डॉ. दुर्गेश झा को परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय समारोह में सर्वश्रेष्ठ फैमिली प्लानिंग सर्जन के सम्मान से नवाजा गया. रांची स्थित बीएनआर चाणक्य होटल में आयोजित समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. डॉ. दुर्गेश झा को यह सम्मान लगातार छठी बार प्राप्त हुआ है. परिवार नियोजन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें राज्य…
सरायकेला: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक शनिवार को सरायकेला परिसदन में आयोजित हुई. बैठक में समिति ने जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अनुकंपा नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब तलब किया. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी अपनी- अपनी प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहे. बैठक शुरू होने से पूर्व जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने सदाचार समिति के सभापति सह मणिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं समिति के सदस्य सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. …
जामताड़ा: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दो दिवसीय सातवें राज्य सम्मेलन का शनिवार को जामताड़ा स्थित जी.के. पैलेस भवन में विधिवत शुभारंभ हुआ. सम्मेलन की शुरुआत महासंघ के वरीय प्रतिनिधियों द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता एआईसीसीटीयू, नई दिल्ली के महासचिव कामरेड राजीव डिमरी, राज्य सचिव भूषण कुमार, एआईसीसीटीयू झारखंड के महासचिव कामरेड शुभेंदु सेन, सिंघेश्वर सिंह, स्वागताध्यक्ष अरविंद प्रसाद, प्रेम चंद्र सिन्हा (गोप गुट), संरक्षक अर्जून सिंह तथा अशोक चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया. सम्मेलन के पहले दिन अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण, पुरानी पेंशन…
सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान की रफ्तार तेज कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थापित प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटल अभिलेखीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान पारुल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना…
सरायकेला: आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष. पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. 57- खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह- अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में अभियान की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं. समीक्षा बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी. मतदाता सूची प्रभारियों के पर्यवेक्षक. नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त अधिकारी…
सरायकेला-खरसावां: जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कपाली का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण का सत्यापन किया और अभियान की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 330. 331. 332. 333. 335. 336. 337. 338. 339 तथा 340 के मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र वितरण की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही प्रपत्रों के वितरण. संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा…
जमशेदपुर चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद फिल्मी अंदाज में आत्मसमर्पण करने वाले मुख्य आरोपी राहुल दुबे को शनिवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया है. गौरतलब है कि 27 जून की रात करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के समीप हुए हमले में हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई थी, जबकि प्रत्युष भी गंभीर रूप से घायल हुआ था. इस सनसनीखेज वारदात…
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित मल्लिक स्टोर के समीप सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है. हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जिससे राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है. प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है. शुक्रवार को एक मार्मिक दृश्य देखने को…