Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

कांड्रा: आदिवासी साँवता सुसार आखड़ा, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में रविवार को कांड्रा स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में वीर सोड़े सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए. समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई. इस दौरान समाज के सदस्यों ने आगामी विश्व आदिवासी दिवस(9 अगस्त )के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, समाज की भागीदारी तथा आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर रेलवे फाटक पर रविवार को सड़क किनारे लापरवाही से खड़ी एक महरून रंग की स्कूटी के कारण लंबा जाम लग गया. स्कूटी की वजह से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम में आम लोगों के साथ दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहन भी घंटों फंसे रहे. स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पशुपालन विभाग की एक सरकारी गाड़ी भी मौके पर पहुंची. चालक लगातार सायरन बजाता रहा, लेकिन सड़क पर जगह नहीं होने के कारण वाहन…

Read More

सरायकेला: ऐतिहासिक रथयात्रा महोत्सव के दौरान रविवार को गुंडिचा मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा ने राम–परशुराम अवतार के दुर्लभ एवं दिव्य भेष में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए. इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा वातावरण “जय जगन्नाथ स्वामी, नयन-पथगामी भवतु मे.” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा. राम–परशुराम भेष केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा, अधर्म के विनाश तथा सत्य और मर्यादा की स्थापना का संदेश भी देता है. भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे तथा…

Read More

सरायकेला: खरसावां महिला फुटबॉल अकादमी के लिए रविवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में चयन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचीं 95 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. चयन प्रक्रिया के बाद 40 खिलाड़ियों का अकादमी के लिए चयन किया गया. चयन शिविर का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार तथा पिनाकी रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने कहा कि बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलायडीह शीतला मंदिर के निकट शनिवार दोपहर हुई 27 वर्षीय जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रेम नायक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. रविवार को बड़ी संख्या में गोप समुदाय के लोग और स्थानीय ग्रामीण आदित्यपुर थाना पहुंचे. उन्होंने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा मृतक के मासूम बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. बताया जा…

Read More

जामताड़ा: JFWC परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने विशेष परिचालन व्यवस्था लागू की है. परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने तथा स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से 19 जुलाई को दो विशेष परीक्षा ट्रेनें चलाने और कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया गया है. रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहली परीक्षा विशेष मेमू ट्रेन जसीडीह से दुमका के बीच संचालित होगी. यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे जसीडीह से प्रस्थान कर देवघर, मोहनपुर, सिरसा नुनथर, घोरमारा,…

Read More

जामताड़ा: पवित्र उमरा हज की अदायगी के लिए शनिवार देर रात जामताड़ा से तीन हाजी मक्का-मदीना के लिए रवाना हुए. सरखेलडीह निवासी अबुल हुसैन तथा पाकडीह निवासी नूर अली खान अपनी पत्नी के साथ उमरा यात्रा पर निकले. उनकी रवानगी के अवसर पर जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर परिजन, रिश्तेदार, मित्रों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही. पूरे माहौल में धार्मिक आस्था, अपनापन और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला. रवानगी से पूर्व जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर इमाम मौलाना अख्तर राजा ने विशेष दुआ कराई. उन्होंने अल्लाह से हाजियों की यात्रा को सुरक्षित, आसान और मकबूल बनाने…

Read More

सरायकेला: ऐतिहासिक रथ मेला की भीड़ के बीच एक शिक्षिका का मोबाइल चोरी हो गया. लेकिन सरायकेला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टेक्निकल सेल की सक्रियता से महज आधे घंटे के भीतर मोबाइल बरामद कर लिया गया. पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है. जानकारी के अनुसार, हंसाउड़ी निवासी शिक्षिका रूनू नंदा रथ मेला देखने पहुंची थीं. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी उचक्के ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया. घटना का पता चलते ही उन्होंने तत्काल सरायकेला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी विनय कुमार को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी…

Read More

जमशेदपुर: टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में दो दृष्टिबाधित युवकों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने मदद करने के बजाय उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया और उनकी दिव्यांगता का मजाक उड़ाया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन से संबंधित सुरक्षाकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित संजीव कुमार, जो छोटा गोविंदपुर के रहने वाले हैं और दृष्टिबाधित हैं, शनिवार शाम करीब छह बजे अपने मित्र बीरू कुमार नाग के साथ अपनी बीमार मां से मिलने टाटा मुख्य अस्पताल…

Read More

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-1 बी में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास परियोजना में शनिवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिरसानगर के साधुडेरा निवासी सचिन मुर्मू के रूप में हुई है. निर्माणाधीन भवन की नौवीं मंजिल से गिरने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि सचिन मुर्मू के पिता मसांग मुर्मू दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. शनिवार शाम किसी कारणवश सचिन…

Read More