सरायकेला: चौका थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में संजीव कुमार सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. संजीव कुमार सिंह ने गौरव कुमार का स्थान लिया है. गौरव कुमार का स्थानांतरण सिनी ओपी प्रभारी के पद पर किया गया है.


2018 बैच के दारोगा संजीव कुमार सिंह की पहचान तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रूप में होती है. इससे पूर्व वे आरआईटी थाना के प्रभारी भी रह चुके हैं. जिले में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके संजीव कुमार सिंह अब चौका थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे.
पदभार ग्रहण करने के बाद संजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा. अवैध गतिविधियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर कानून के दायरे में उचित कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

