Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड फील्ड वर्कर कॉम्पिटिटिव (JFWC) परीक्षा-2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने दो अनारक्षित मेमू परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के परिचालन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और संभावित अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी. पहली मेमू परीक्षा विशेष ट्रेन जसीडीह–दुमका–जसीडीह के बीच संचालित होगी. यह ट्रेन जसीडीह से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान कर 6:45 बजे दुमका पहुंचेगी. मार्ग में देवघर, मोहनपुर, सिरसा नुनथर हॉल्ट, घोरमारा, धनपतडीह,…

Read More

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा शनिवार को सोनुआ पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. गोईलकेरा से लौटने के क्रम में आयोजित बैठक में गीता कोड़ा ने भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक तथा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. बैठक में जिला मीडिया प्रभारी…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद दर्ज प्राथमिकी और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर शनिवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक पर स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित आठ नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है. उनका दावा है…

Read More

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक के साथ जिस तरह की कार्रवाई की गई, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. उन्होंने कहा कि देश में “अमृतकाल नहीं, बल्कि विषकाल का दौर चल रहा है.” सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 17 जुलाई को सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 20वां दिन था और उसी दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके…

Read More

सरायकेला: जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने शनिवार को ईचागढ़ प्रखंड के काठघोरा गांव पहुंचकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले होनहार छात्र पंकज टुडू को पुष्पगुच्छ, शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने पंकज टुडू की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में नीट-यूजी 2026 उत्तीर्ण कर पूरे ईचागढ़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता…

Read More

राजनगर: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को राजनगर थाना के समीप ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट और ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष निगरानी रखी गई. जांच के दौरान हाईवा संख्या JH 05 AW 9208 के चालक चेतन महतो को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में पुष्टि होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक पर दस हजार का जुर्माना लगाया और भविष्य…

Read More

जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचकर हाल में हुई हिंसक घटना का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. अस्पताल में तोड़फोड़ और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई कथित अभद्रता पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि “अस्पताल में गुंडागर्दी और राजनीति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी. जो भी दोषी है, चाहे पाताल में भी छिपा हो, उसे ढूंढकर कानून के कटघरे में लाया जाएगा.” स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन कक्ष और अन्य विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया…

Read More

सरायकेला: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के तहत शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में रोमांच, तेज़ रफ्तार खेल और गोलों की बारिश देखने को मिली. पहले मैच में बीपीएस हाथीटांड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएलसी भेलाईडीह को 7-0 से रौंद दिया. वहीं दूसरे मुकाबले में अयांश पावर ईचागढ़ ने एबीपी तेंगाडीह, नीमडीह को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में बीपीएस हाथीटांड़ की टीम शुरू से ही पूरी तरह हावी रही. मैच के शुरुआती सात मिनट में ही टीम ने लगातार तीन गोल दागकर विपक्षी टीम को…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल में प्रसूता की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर शनिवार को दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायसंगत जांच कराने तथा सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर प्राथमिकी पर पुनर्विचार करने की मांग की. भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था.…

Read More

सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड के मगरकेला गांव में सर्पदंश का शिकार हुए एक युवक की जान राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में समय पर मिले उपचार से बच गई. जहरीले सांप के डंसने के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजनों ने बिना देर किए उसे तत्काल राजनगर सीएचसी पहुंचाया. सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष देमता ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत जांच की. सर्पदंश की पुष्टि होते ही उन्होंने बिना समय गंवाए एंटी-स्नेक वेनम (एंटीवेनम) इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार शुरू कराया. डॉक्टर की तत्परता और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता से युवक…

Read More