Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर शनिवार को टूरिस्ट बस और तेल टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर में करीब 23 यात्री घायल हो गए. घायलों में 11 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 10 से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के तिरुपुर निवासी श्रद्धालु वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद टूरिस्ट बस से गया जा रहे थे. इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र में बस आगे चल रहे तेल टैंकर से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी…

Read More

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और देखते ही देखते चापड़ व लोहे के पाइप से हमला शुरू हो गया. इस खूनी संघर्ष में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला भी हमले का शिकार बन गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ाबांधा मोड़ पर किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते…

Read More

कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार सुबह यात्रियों से भरा एक ऑटो (JH 05DM 6241) पिकअप वैन से टकराकर पलट गया. हादसे में ऑटो सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ऑटो चालक घायलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए…

Read More

राजनगर: प्रखंड अंतर्गत पांडुगिती में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. समापन समारोह में झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के एवं झामुमो नेता कालीपद सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में…

Read More

चांडिल: थाना क्षेत्र में कथित नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर रंगदारी मांगने के चर्चित मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है. पूर्व में दर्ज शिकायत के बाद अब दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है. इसके बाद संबंधित पक्षों ने चांडिल थाना में संयुक्त आवेदन देकर पूर्व में दिए गए आवेदनों पर आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है. संयुक्त आवेदन में सुफल मुर्मू, नरेश साहू, राजू किस्कू, राजू कुम्हार, कार्तिक प्रामाणिक और नयन सोरेन ने बताया कि ग्रामीणों की पहल पर दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई, जिसमें आपसी विवाद का समाधान कर लिया…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बृहद जलापूर्ति योजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जन कल्याण मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सापड़ा स्थित 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भौतिक निरीक्षण किया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश ने किया. उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष शारदा देवी, वार्ड-17 की पार्षद नीतू शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. निरीक्षण के बाद ओम प्रकाश ने बताया कि ₹395.12 करोड़ की लागत वाली आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना में लगातार हो रही देरी के खिलाफ जन कल्याण मोर्चा ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका (WP…

Read More

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी (पीसी एंड पीएनडीटी) आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन और लाइसेंस संबंधी मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की अद्यतन स्थिति और उनके लाइसेंस की वैधता की समीक्षा की. समिति के समक्ष कुल चार आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें तीन निबंधन नवीनीकरण तथा…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की विद्यालय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनापेट में उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया. पहली बार क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोनापेट विद्यालय परिसर में ही साइकिल वितरण किया गया. इस अवसर पर सियाडीह, गिलुवा, तरंबा, गोमियाडी और सोनापेट विद्यालय के कुल 99 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) मिहीर…

Read More

कांड्रा: रिमझिम बारिश के बीच कांड्रा में भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा (उल्टा) रथयात्रा शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई. आठ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा भव्य रथ पर सवार होकर अपने श्रीधाम लौटे. बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. पुरातन मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा आठ दिनों तक मौसीबाड़ी में विराजमान रहते हैं. इसके बाद नौवें दिन बाहुड़ा रथयात्रा के माध्यम से अपने श्रीधाम लौटते…

Read More

जामताड़ा: जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कमेटी की ओर से आक्रोश प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस युवाओं और छात्रों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से आयोजित कराई तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की. भाजपा…

Read More