Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. जिला खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक पर छापेमारी कर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या चालान प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद खनन विभाग की टीम ने नियमानुसार ट्रैक्टर को जब्त कर जामताड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया. वाहन के विरुद्ध खनन अधिनियम एवं अन्य…

Read More

खरसावां: हरिभंजा में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा और सुदर्शन की बाहुड़ा रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. मौसीबाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर में नौ दिनों के प्रवास के बाद चतुर्धा मूर्ति भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमंदिर लौटी. “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष. शंखध्वनि और पारंपरिक हुल-हुली के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नंदीघोष रथ की रस्सी खींचकर महाप्रभु को श्रीमंदिर तक पहुंचाया. रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जगह-जगह पुष्पवर्षा कर महाप्रभु का स्वागत किया गया. भक्ति और उल्लास के माहौल में श्रद्धालु पूरे उत्साह के…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में बीते बुधवार को महिला के गले से सोने की चेन छीनने की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है. लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं ने इस आशंका को बल दिया है कि सरायकेला और जमशेदपुर में कोई बाहरी चेन स्नैचर गैंग सक्रिय हो सकता है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे आदित्यपुर भाटिया बस्ती में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी. घटना…

Read More

जमशेदपुर: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है. वर्षों की तैयारी के बाद यदि परीक्षा की गोपनीयता भंग होती है तो यह ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ अन्याय है.  इस दौरान छात्रों के हाथों में प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टर नजर…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर पार्टी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की बात करती है, जबकि दूसरी ओर झारखंड में जेपीएससी. जेएसएससी-सीजीएल. उत्पाद सिपाही भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लग रहे कथित अनियमितताओं के आरोपों पर चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने…

Read More

सरायकेला: भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत सरायकेला के गोपाबंधू चौक पर प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी- सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं. इसके बावजूद राज्य सरकार और कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच. पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों…

Read More

सरायकेला: आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम शुक्रवार को सरायकेला की ऐतिहासिक बाहुड़ा रथ यात्रा में देखने को मिला. मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर में नौ दिनों तक विराजमान रहने के बाद भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा दो दिवसीय वापसी यात्रा पर श्रीमंदिर के लिए रवाना हुए. रथ के आगे बढ़ते ही पूरा शहर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा और हजारों श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचने उमड़ पड़े. सरायकेला की बाहुड़ा रथ यात्रा की विशेष परंपरा के अनुसार महाप्रभु एक ही दिन में श्रीमंदिर नहीं पहुंचते. पहले दिन रथ कालूराम चौक तक पहुंचता है, जहां भगवान रात्रि…

Read More

सरायकेला: सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं पुनर्वास से जुड़े लंबित मामलों को लेकर शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता परियोजना प्रशासक राजीव रंजन और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने की. बैठक में भू-अर्जन, पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और परियोजना प्रभावित परिवारों की विभिन्न समस्याओं की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान विधायक सविता महतो ने प्रशासन के समक्ष 19 सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि चांडिल डैम परियोजना से प्रभावित 84 मौजा के 116 गांवों के विस्थापित परिवार…

Read More

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत चांडिल थाना पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. थाना पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सरायकेला पुलिस और चांडिल थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया. चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद सभी मामलों का विवरण CEIR पोर्टल पर अपलोड किया गया था. तकनीकी जांच और ट्रैकिंग…

Read More

जामताड़ा: मिहिजाम के अंबेडकर नगर स्थित जनजातीय संध्या इंटर कॉलेज का शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) चार्ल्स हेंब्रम ने भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय की भूमि, भवन, विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं तथा प्रशासनिक पंजिकाओं (रजिस्टरों) का गहन निरीक्षण किया. मालूम हो कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जनजातीय संध्या इंटर कॉलेज को शिक्षण गतिविधियों के संचालन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता है. इसी के तहत यह निरीक्षण किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महाविद्यालय अनुदान से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन कर रहा है या नहीं. निरीक्षण के बाद डीईओ चार्ल्स हेंब्रम ने बताया…

Read More