जामताड़ा: जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कमेटी की ओर से आक्रोश प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की.



प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस युवाओं और छात्रों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से आयोजित कराई तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की.
भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के बावजूद सरकार मौन बनी हुई है. उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की.
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के समर्थन तथा राज्य सरकार और कांग्रेस के विरोध में नारे लगाए. अंत में राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





