Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

तिरुलडीह: थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान गुरुवार को एसएसटी ने एक कार से करीब 11.84 लाख रुपए नगद बरामद किया है. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. तिरुलडीह थाना प्रभारी एवं एसएसटी की टीम द्वारा क्षेत्र के शहीद चौक पर औचक वाहन जांच चलाया गया जिसमें कार से रुपए बरामद हुए. एसएसटी टीम द्वारा हर आने- जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी. इस दौरान कार संख्या WB56U- 6265 में सवार तीन युवकों के बैग की जांच की गई तो उनके बैग से 11.84 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं. वहीं बताया…

Read More

आदित्यपुर: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी के निर्देशन में गुरुवार को आदित्यपुर इमली चौक स्थित सामुदायिक भवन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान रंगोली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी भी शामिल हुए. उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए आगामी 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. बीडीओ ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी चलाये जाएंगे. ताकि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो. इस दौरान महिलाओं…

Read More

सरायकेला: थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक स्किड करने से बाइक सवार 30 वर्षीय सुनील कुमार बास्के गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहरागोड़ा निवासी सुनील आरकेएफएल कंपनी में काम करता है. और दुगनी में किराए के मकान में रहता है. गुरुवार की शाम किसी काम से सीनी गया हुआ था. वापस लौटने के क्रम में दुगनी स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप सुनील का बाइक स्किड कर गया. जिससे गिरकर सुनील के सिर और पैर में…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के सोनुआ पुलिस ने थाना प्रभारी संजय कुमार नायक के नेतृत्व में गुरुवार को सोनुआ थाना क्षेत्र के कुदाबुरु गांव के कायम टोला में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर कायम के घर पर न्यायालय द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक कोर्ट का इश्तेहार लगाया है. पुलिस ने 23 मार्च 2023 में टेबो थाना कांड संख्या 7/22 में मामलों में कोर्ट द्वारा जारी इश्तेहर का लगाकर जल्द से जल्द कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया है. मौके पर काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.

Read More

चाईबासा/ Md. Ibrahim आमला टोला सार्वजनिन कालीपूजा समिति चाईबासा की एक बैठक बुधवार देर शाम आमला टोला में समिति के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें काली पूजा वर्ष 2024 के आयोजन को सफलता पूर्वक करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. आमला टोला चाईबासा की काली पूजा प. सिंहभूम जिले भर में अपनी भव्यता हेतु विख्यात है. प्रत्येक वर्ष काली माता के दर्शन, भव्य पंडाल, मनमोहक विद्युत सज्जा देखने तथा प्रसाद ग्रहण करने दूर- दूर से हजारों की संख्या में लोग आते है. बैठक में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक तपन कुमार मित्रा, शंभू…

Read More

सरायकेला: प्रखंड के जगन्नाथपुर नुआडीह गांव में पांच दिवसीय माता मनसा पूजा का प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया. इससे पूर्व माता मनसा की विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी जो पूरे गांव का भ्रमण कर जलाशय तक पहुंची जहां माता के प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया. इस दौरान आसछे बोछोर आबार एशो मां… व माता मनसा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. जानकारी हो वर्ष 1954 से जगन्नाथपुर में भव्य रुप से माता मनसा देवी की पूजा अर्चना हो रही है. यहां माता मनसा की ख्याति आसपास व दूरदराज क्षेत्र…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशा पर विधानसभा आम चुनाव- 2024 के मद्देनजर जिले में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं की बृहद भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गुरूवार को जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से क्षेत्र वासियों को पश्चिम सिंहभूम जिले का मतदान दिवस 13 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया. छात्र- छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी में स्लोगन और पोस्टर होर्डिग के माध्यम से भी आम जनों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता व सांसद जोबा माझी के बड़े पुत्र जगत माझी ने मनोहरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से ताल ठोंकने चुनावी समर में कूद गए हैं. गुरुवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ रांची पहुंचे जगत माझी ने मनोहरपुर सीट से बतौर झामुमो उम्मीदवार अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर 51 हजार रुपये की पर्ची कटाई. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में जिन प्रत्याशियों को टिकट की चाह होती है, उन्हें सबसे पहले पार्टी कार्यालय में एक निर्धारित…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan जिले के बोधगया प्रखंड के ईलरा पंचायत के दुलरा गांव में मम्मी जी एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक मोबाइल क्लीनिक का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन फ्रांसीसी समाजसेवी महिला डॉ. जेनी पेरे उर्फ मम्मी जी एवं फ्रांसीसी अतिथि महिला मगाली ने फीता काटकर किया. इस दौरान आगत अतिथियों का स्वागत गाजे- बाजे के साथ फूल- माला पहनकर किया गया. इस मौके पर फ्रांसीसी महिला डॉ. जेनी पेरे ने बताया कि मोबाइल क्लीनिक दुलरा गांव सहित आस- पास के गांव के रहने वाले सभी लोगों की मदद के लिए खोला गया है, इससे ग्रामीणों को चिकित्सीय सुविधा…

Read More

आदित्यपुर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर आदित्यपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभियान चलाया गया. इसके तहत सूचना मिली राम मड़ैया बस्ती में भोलू लोहार नामक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है. सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध…

Read More