राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक शीतला पूजा कमिटी द्वारा भव्य शीतला पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा कार्यक्रम 02 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 06 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से आयोजित होगा.

समिति के अनुसार इन दिनों में विधि- विधान के साथ माता शीतला की पूजा- अर्चना की जाएगी. पूजा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
07 अप्रैल 2026 को पूर्णाहुति, भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
समिति ने सभी ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूजा को सफल बनाने की अपील की है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि पूजा अवधि के दौरान गांव में मांस, मछली और अंडे का सेवन पूरी तरह से बंद रहेगा.

