Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आदित्यपुर: वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इससे पूर्व नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन ने केक काटकर कार्यशाला का शुभारंभ किया. मौके पर अस्पताल के डीन सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे. इस मौके पर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के डॉ अशोक जादोन ने बताया कि वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि लोगों को एनेस्थीसिया के प्रति जागरूक किया जाए. कैसे मरीजों को बेहोश किया जाता है, कैसे उन्हें फिर से होश में लाया जाता है. पूरी प्रक्रिया में रिस्क फैक्टर क्या होता है आदि.…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar खूंटपानी प्रखंड के कुमार लोटा में दशहरा मेला के अवसर पर यंग राईजिंग क्लब की ओर से चार दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 84 टीमों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि राज बाकची, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, समाजसेवी बासंती गागराई, बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप शामिल हुए. फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच काश ब्रदर्स व सरायकेला एफसी के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में सरायकेला एफसी को हराकर काश ब्रदर्स की टीम विजेता बनी. तीसरे स्थान पर आर एस, चौथे स्थान…

Read More

सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के डीपीएम, श्रम अधीक्षक, समाज कल्याण, समाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों व सभी महिला पर्यवेक्षक को तालमेल स्थापित कर आमजनों को लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा आवश्यकतानुसार स्थानीय भाषा में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए आमजनों को मताधिकार के महत्व को बताएं. मतदान केंद्रों पर…

Read More

चाईबासा/ Md. Ibrahim पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर विधानसभा आम चुनाव- 2024 के मद्देनजर जिला अंतर्गत स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं की बृहद भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह सहायक समाहर्ता अर्णव मिश्रा द्वारा जागरूकता गतिविधि अंतर्गत बुधवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में जाकर उपस्थित सभी खिलाड़ियों को पश्चिम सिंहभूम जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदान दिवस 13 नवंबर को वृहद पैमाने पर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया. तत्पश्चात उनके द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली की अगुवाई करते हुए रैली के माध्यम से…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड में आदर्श आचार संहिता लगते ही बुधवार को झारखंड- उड़ीसा बॉर्डर से कोवाली थाना पुलिस बाईक सवार दो युवकों से 1.38 हजार नगद बरामद किया है. जिसे जब्त कर पुलिस जांच कर रही है. वहीं पुलिस ने मजिस्ट्रेट को सूचना दे दी है. फिलहाल मजिस्ट्रेट के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इधर पैसे के संबंध में दोनों युवकों ने बताया कि उड़ीसा के क्योंझर में दुर्गा पूजा मेले में स्टेशनरी का सामान बेचकर पैसा जमा किया था. जिसे लेकर जमशेदपुर स्टेशनरी का सामान लाने के लिए जा रहे थे. इस बीच इन्हें रोका गया एवं जांच…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग पर पांड्राशाली थाना अंतर्गत सांगाजाटा टोल प्लाजा के समीप मंगलवार देर रात घटी एक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के टंडवा बलरामपुर निवासी रमेश मौर्या और चाईबासा के भोया निवासी दिनेश मेलगांडी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक के खलासी रमेश मौर्या टोल प्लाजा के समीप ट्रक खड़ी कर अपने ड्राइवर के साथ रोड क्रॉस कर चाय पीने जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने रमेश मौर्या को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें नशे में धुत्त बाइक…

Read More

राजनगर/ Ravikant Gope थाना अंतर्गत बड़ा सिजुलता पंचायत के डांगरडीहा बासु डुंगुर (पहाड़) के नीचे बुधवार की दोपहर अधेड़ महिला की शव मिलने की सूचना राजनगर पुलिस को मिली. सूचना पाकर राजनगर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे. वहीं थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से जानकारी ली, लेकिन किसी को शव की शिनाख्त नहीं की. वहीं थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शव की हालत देखकर पता चल रहा है कि महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष होगी और इसकी मृत्यु दो दिन पहले ही हो चुकी है. शव के पास महिला का चप्पल रखा हुआ था.…

Read More

Election Desk झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर “इंडिया” गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. सूत्रों की माने तो कांग्रेस- 29, जेएमएम- 43, राजद- 5 और माले- 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. फार्मूले के तहत जेएमएम पिछली बार की तरह इस बार भी 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन उसकी तीन सीटिंग सीटों को माले मांग रहा है. कांग्रेस पिछली बार की 31 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार दो कम सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. जबकि पिछली बार राजद 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार उसे गठबंधन में…

Read More

खरसावां: भाजपा नेता गणेश महाली को झामुमो से सरायकेला का टिकट दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे खबरों का बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने खंडन करते हुए इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा का साजिश करार दिया है. उन्होंने और गणेश महाली ने संयुक्त रूप से एक वीडियो जारी की है. उदय सिंह देव ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग गणेश महाली के लोकप्रियता को देखकर घबरा गए हैं. इसलिए सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक खबर फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि गणेश महाली भारतीय जनता पार्टी के सच्चे…

Read More

देवघर: सिविल सर्जन रंजन सिंह को दुमका एसीबी की टीम ने 70 हजार रुपए घूस लेते उनके आवास से बुधवार को रंगे हाथ धर दबोचा. जिन्हें एसीबी की टीम अपने साथ ले गई है. मिली जानकारी के अनुसार विभागीय रिपोर्ट के एवज में वादी से 70 हजार रूपयों की मांग की थी. वादी घूस देना नहीं चाहता था और इसकी शिकायत एसीबी को दी. उसके बाद एसीबी ने अपना जाल बिछाया और बुधवार को सिविल सर्जन को 70 हजार रुपए घूस लेते उनके बेला बागान स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया.

Read More