कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर स्थित टोल प्लाजा के समीप रविवार रात कार और बाइक के बीच आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के अस्पताल भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार गम्हरिया की ओर से कांड्रा की तरफ आ रहा था, जबकि कार सवार कांड्रा से गम्हरिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान टोल प्लाजा के पास मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई.
घायल युवक की पहचान डुमरा निवासी राहुल मंडल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स में ड्यूटी कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
