चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में ईद के दिन हुई चाकूबाजी मामले में आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. घटना में मोहम्मद रमजान नामक युवक घायल हुआ था. घायल के बयान पर कपाली ओपी में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें गौसनगर निवासी मोहम्मद कादिर अंसारी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया था. घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.

विज्ञापन
इसी बीच पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपी अपने परिजनों के साथ कपाली ओपी पहुंचा और ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के समक्ष सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटना से जुड़ी जानकारी हासिल की. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
