Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड तीन अंतर्गत सतबोहनी जमालपुर निवासी अरूप दास का पुत्र आयुष दास (7 वर्ष) थैलासीमिया बीमारी से ग्रसित है. उसका खून नहीं बन रहा है. उसका इलाज नारायणा हॉस्पिटल बंगलौर में चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि उसका बोन मैरो ऑपरेशन कराना होगा, इसमें करीब 35 लाख रुपए खर्च होंगे. आर्थिक तंगी के कारण अरूप दास इतनी भारी भरकम राशि की व्यवस्था करने में असमर्थ है. उन्होने अपना पुत्र के इलाज के लिए फोन नंबर (7209479628) जारी कर लोगों से मदद की गुहार लगाई है ताकि उसका जान बच सके.

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के राजबांध में ओवरटेक करने के क्रम में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पूर्व वार्ड पार्षद बलराम साहू के घर में जा घुसा. घटना के बाद ट्रेलर के चालक और खलासी दोनो को गाड़ी से निकाला गया. इस घटना में ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटे आई हैं. घटना रविवार की देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात ट्रेलर संख्या JH09BD 6155 जमशेदपुर की ओर से चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी दौरान राजबांध के समीप ट्रेलर किसी वाहन को ओवरटेक करने…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत बड़ा सिजुलता पंचायत के उरुघुटु गांव स्थित श्याम स्टील कॉमट्रेड कंपनी में रविवार को अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. इस बीच आग ने पूरी कंपनी को अपनी आगोश में ले लिया. हालांकि आसपास के ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया मगर वह नाकाम रहे. आग की ऊंची उठती लपटे बेहद ही डरावने नजर आ रहे थे. आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ नंबर 200 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” को लोगों ने सुना. इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई. इस मौक़े पर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला है. उन्होंने जन औषधि केंद्रों की चर्चा करते हुए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने बताया कि ये केंद्र गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने…

Read More

सरायकेला: जिले के आमदा ओपी पुलिस ने नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. इसमें पुलिस ने कुल पांच कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में अविनाश हांसदा उर्फ जितेन हांसदा, धर्मेंद्र लागुरी उर्फ कलुआ डॉन उर्फ शत्रु उर्फ डीके भैया उर्फ़ तमरिया, सुभाष दोराई उर्फ समाधान, अविनाश कुमार सिंहदेव उर्फ अंशु सिंहदेव और राजकुमार जोंको शामिल है. सभी पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली, धमकी…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ शहर में जोरदार विरोध- प्रदर्शन हुआ. राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना और महाराणा विचार मंच और करणी सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों ने टावर चौक पर सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका. प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सांसद रामजी लाल सुमन सार्वजनिक रूप से क्षत्रिय समाज से माफी नहीं मांगते हैं तो करणी सेना और महाराणा विचार मंच बड़ा आंदोलन करेगा. जरूरत पड़ी तो संगठन किसी भी हद तक जा…

Read More

जमशेदपुर: यूपी एसटीएफ और झारखण्ड एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को बीती रात ढेर कर दिया है. अनुज पर यूपी पुलिस ने ढाई लाख का ईनाम घोषित कर रखा था. वह पिछले पांच साल से फरार चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार अनुज कनौजिया पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि पिछले तीन- चार महीने से यूपी एसटीएफ झारखंड एटीएस के साथ मिलकर अनुज कनौजिया पर नजर रख रही थी. शनिवार देर रात उसका परफेक्ट लोकेशन गोविंदपुर के अमलतास कॉलोनी में मिला…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव के समीप बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक सवार गौतम पटनायक (27) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. घटना शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गौतम पटनायक सरायकेला का निवासी है. शनिवार की सुबह वह किसी काम से बाइक से गोविंदपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे यह घटना घटी. घटना में घायल…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखंड के सोनापोस स्थित एस्पायर संस्था द्वारा संचालित आरबीसी भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय युवा उन्मुखीकरण जागरूकता किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सोनुआ अंचल अधिकारी अनुज टेटे शामिल हुए. अतिथि को एस्पायर संस्था छात्रों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया. युवा उन्मुखीकरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के प्रति और शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जागरूकता फैलाने को लेकर साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह को रोकथाम लिए भी चर्चा किया गया. अंचल अधिकारी अनुज टेटे ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र के इंद्रटांडी में संचालित बाल विकास शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय के चार छात्रों का नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए चयनित किया गया है. सभी छात्रों का चयन कक्षा 6 के लिए किया गया है. चयनित छात्रों में जन्मेजय सरदार, अनुज सिंकू, संजय महतो एवं अनिलेश सोय शामिल है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के संचालक विद्याभूषण सिंह ने बताया कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर आयोजित प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के 12 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमे से चार छात्रों का चयन किया गया है. उन्होंने कहा की…

Read More