
जमशेदपुर: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने बुधवार को कदमा उलीयान स्थित अपने आवास पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत मतदाता सत्यापन प्रपत्र भरकर जमा किया. इस दौरान AERO किकू महतो एवं BLO यस्मिन टुडू उपस्थित रहे.


मतदाता सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद विधायक सविता महतो ने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते SIR प्रक्रिया पूरी करने और मतदाता सूची में दर्ज अपनी जानकारी का सत्यापन कराने की अपील की.
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है. प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना चाहिए. ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.
विधायक ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन अवश्य कराएं. साथ ही अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का भी सत्यापन सुनिश्चित करें. ताकि भविष्य में किसी का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो.
उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है. मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज होना केवल निर्वाचन आयोग की नहीं. बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी साझा जिम्मेदारी है.
क्या करें मतदाता
मतदाता अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कर निर्धारित एन्यूमरेशन फॉर्म भरें. आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें और ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अपना नाम अवश्य जांचें. किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं.
Edited By Sarita Mahato





