Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

कांड्रा/ Bipin Varshney कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली और पानी की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. महीनों से जारी बिजली रानी की आंख- मिचौली का खेल बदस्तूर जारी है, जिससे उपभोक्ताओं के बीच गहरी नाराजगी और आक्रोश फैल गया है. मंगलवार दोपहर से ही पूरे इलाके की बत्ती गुल है, जिसके कारण दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से अंधेरे में डूबे हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो से तीन महीनों से 24 घंटे में बमुश्किल 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. हल्की बारिश और हवा के…

Read More

हजारीबाग: जिले का बड़कागांव इन दिनों एक बार फिर पूरे देश में सुर्खियों में है. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, उनकी पत्नी निर्मला देवी और बेटी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ऋतिक कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विवाद जमीन अधिग्रहण और मुआवजा से जुड़ा हुआ है. पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ऋतिक कंपनी पर अवैध खनन और धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस बाबत केरेडारी थाना में आवेदन भी दिया है. वहीं, कंपनी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि निजी लाभ और गैरकानूनी मुआवजा पाने के लिए…

Read More

धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद- गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. जहां पुरुलिया से धनबाद आ रही बस, जो गिरिडीह के लिए आगे बढ़ने वाली थी, पिकअप वाहन से टकरा गई. बताया जा रहा है कि पिकअप में बांस की अधिक लोडिंग थी. इसी कारण बांस बस की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गए और यात्रियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित निकालकर धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH)…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को स्किल डेवलपमेंट एवं लाइवलीहुड मिशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रवि शंकर प्रसाद, वाईपी रवि प्रकाश सिंह समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और पारदर्शी होना चाहिए. प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उनकी योग्यता और अभिरुचि के अनुसार रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ने की ठोस कार्ययोजना बनाई जाए.…

Read More

पलामू: झारखंड सरकार और पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर एक और बड़ा कदम उठाया है. पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने घोषणा की है कि चार कुख्यात नक्सलियों पर इनाम घोषित किया गया है. इन उग्रवादियों को मोस्ट वांटेड की सूची में डालते हुए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा. डीआईजी ने जानकारी दी कि पांकी थाना क्षेत्र निवासी जेजेएमपी (JJMP) उग्रवादी अवधेश यादव उर्फ अखिलेश पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. इसके अलावा लातेहार जिले के तीन कुख्यात नक्सलियों पर…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मंगलवार को दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के आवास घोड़ाबांधा पहुंचे. जहां उन्होंने दिवंगत मंत्री के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी. साथ ही दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मंत्री सोनू ने कहा कि रामदास दा ने अपने पूरे जीवनकाल में झारखंड आंदोलन और झारखंड मुक्ति मोर्चा को सींचा. उनका सरल स्वभाव और संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा है. वह उम्र में बड़े थे, हम सभी उन्हें दादा ही कहते थे. मंत्रिमंडल में वे हमेशा सहयोगी रहे और विकास को लेकर कई बार चर्चाएं होती…

Read More

बक्सर: जिला के चौसा एसजेवीएन थर्मल पावर प्लांट के पास 26 मई को राजद मजदूर नेता अर्जुन यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी शुभम आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मनोरंजन पांडेय और मृतक अर्जुन यादव के बीच एसजेवीएन थर्मल पावर प्लांट में ठेका को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. मनोरंजन पांडेय ने पटना में बैठकर अर्जुन यादव की हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर 26 मई को एसजेवीएन गेट के पास गोली मरवाकर हत्या…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शुक्रवार को तीन लाख के इनामी नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता ने पुलिस के समक्ष सेमी ऑटोमेटिक राइफल के साथ समर्पण किया है. इसके समर्पण से गया पुलिस ने राहत की सांस ली है. इसके ऊपर 17 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं. इस संबंध में एसएसपी आनंद कुमार ने बताया अखिलेश सिंह भोक्ता ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया है. वह मगध प्रमंडल का सब जोनल कमांडर था. लगभग 17 नक्सली कांड में वह वांछित था. उसके ऊपर 3 लाख का इनाम भी घोषित था. उन्होंने बताया कि विगत कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रीना हांसदा ने शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिला के 19वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान डीडीसी आशीष अग्रवाल ने उन्हें प्रभार सौंपा. आपको बता दें कि रीना हांसदा जिले के डीडीसी का पदभार ग्रहण करने से पूर्व गुमला की आईटीडीए परियोजना निदेशक के पद पर आसीन थीं. पदभार ग्रहण करने पर डीडीसी रीना हांसदा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन हितकारी ग्रामीण विकास से संबंधित सभी योजनाओं को धरातल पर उतरना मेरी प्राथमिकता रहेगी. इसके साथ ही लोगों तक आधारभूत सुविधाओं को पहुंचाना…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिला के चौका थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे संख्या 33 पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगते ही चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि ट्रक में पेंट लदा हुआ था. आग लगते ही स्थानीय लोगों ने आसपास मौजूद पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर असफल रहे. उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वैसे इस आग लगी में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका है. देखें…

Read More