Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: थाना अंतर्गत बांधडीह पंचायत के भालुबासा गांव स्थित बांधडीह चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में संजीप महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. मिली जानकारी के अनुसार, संजीप महतो अपने पिता को गम्हरिया स्थित अपने मामा के घर छोड़ने गया था. पिता को छोड़कर वह वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बांधडीह चौक के समीप किसी…

Read More

जामताड़ा: एक ओर प्रशासन विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत अजय नदी घाट स्थित मुक्तिधाम की बदहाली प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. मुख्य सड़क से मुक्तिधाम तक महज करीब 200 मीटर पहुंच पथ का निर्माण वर्षों से नहीं हो सका है. कच्चा और गड्ढों से भरा रास्ता बारिश के दिनों में कीचड़ में तब्दील हो जाता है. ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर पहुंचने वाले परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम जैसे…

Read More

सरायकेला: सरकारी नौकरी की आस में आवेदन करने वाले युवाओं के लिए सरायकेला-खरसावां जिले में चौकीदार बहाली की कहानी लंबे इंतजार में बदल गई है. वर्ष 2024 में 357 ग्रामीण चौकीदारों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया, आवेदन लिए गए, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है. सरकार की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन समय बीतने के साथ प्रक्रिया कानूनी पेच में उलझती चली गई. 357 पदों पर निकला था भर्ती विज्ञापन उपायुक्त कार्यालय की सामान्य शाखा की ओर से विज्ञापन संख्या 01/2024…

Read More

जमशेदपुर: कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल में मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार, दो स्टील पाइप, चार मोबाइल फोन और हत्या के एवज में दिए गए पैसों में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार 1 सितंबर की सुबह करीब सात बजे बानाकाटा जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी. मृतक के बड़े भाई जितेंद्र शर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोवाली थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज…

Read More

सरायकेला: राजनगर प्रखंड की जोनबोनी पंचायत अंतर्गत अमलातोला गांव निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य दशमत मार्डी के आकस्मिक निधन पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के ने शोक व्यक्त किया. सोमवार को उन्होंने दिवंगत नेता के आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. कृष्णा बास्के ने कहा कि दशमत मार्डी पार्टी के समर्पित, संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे. उनका असमय चले जाना झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से संगठन ने एक समर्पित साथी को खो दिया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा…

Read More

चाईबासा: JPSC और CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर भाजपा ने आंदोलन तेज करने की तैयारी की है. इसी कड़ी में 11 सितंबर को चाईबासा के पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. आंदोलन की तैयारी को लेकर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई ने संयुक्त रूप से बैठक कर रणनीति तैयार की. नेताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे अब तक वापस नहीं लिए गए हैं.…

Read More

जामताड़ा: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 13553/13554 आसनसोल- वाराणसी- आसनसोल मेमू एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे के अनुसार 5 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन पारंपरिक ICF रेक के साथ चलेगी. रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे. इनमें 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी (GS) और 2 SLRD कोच शामिल रहेंगे. रेलवे ने यात्रियों से संशोधित कोच संरचना को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने और सफर से पहले ट्रेन से संबंधित अद्यतन जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है.…

Read More

जामताड़ा: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को JHAROTEF जामताड़ा की ओर से गांधी मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा में शिक्षक, कर्मचारी एवं संगठन के सक्रिय सदस्यों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और सरल व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा. सदस्यों ने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि…

Read More

जामताड़ा: कॉलेज ग्राउंड में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में जामताड़ा जिला कबड्डी संघ द्वारा झारखंड राज्य जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के लिए जिला टीम चयन ट्रायल आयोजित किया गया. ट्रायल में जिले के 120 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. ट्रायल जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की देखरेख में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के चेयरमैन डॉ. डी. डी. भंडारी मौजूद रहे. इस दौरान सचिव करन कुमार राऊत, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष सलिल कुमार, कोषाध्यक्ष शुभम सोलंकी,…

Read More

सरायकेला: कुचाई प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में सोमवार को विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा के नेतृत्व में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड की राजनीति के कर्मठ और जनप्रिय नेता थे. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा…

Read More