Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

पलामू: जिले के डालटनगंज शहर थाना परिसर में बुधवार को अनोखा नजारा देखने को मिला, जब थाने में शादी की रस्में निभाई गईं और पुलिसकर्मी खुद बाराती बन गए. जानकारी के अनुसार, रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव निवासी सूरज कुमार रवि और कधवन गांव की संध्या कुमारी पिछले तीन साल से एक- दूसरे से प्रेम करते थे. बुधवार को दोनों बिना बताए डिज्नीलैंड मेला घूमने पहुंचे थे. तभी परिजनों की नजर उन पर पड़ी और मेले में बवाल मच गया. मामला थाने पहुंचा, लेकिन हंगामे की जगह यहां खुशियों का माहौल बन गया. परिजनों ने थाने में ही शादी…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. एक तरफ लगातार बारिश से कपाली की सड़कों और गलियों में पानी- पानी की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर अब सरकारी सप्लाई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार कपाली नगर परिषद क्षेत्र के गौसनगर के दानीश लाइन में पानी की सप्लाई लाइन से जुड़ा पाइपलाइन कनेक्शन कई दिनों से टूटा पड़ा है. इसके कारण रोजाना हजारों लीटर पानी जर्जर सड़क पर बह रहा है. इससे जहां पानी की भारी बर्बादी हो रही है, वहीं टूटी-फूटी सड़क और भी…

Read More

मुजफ्फरपुर/ Arzoo Bakhsh जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले और घरों में तोड़फोड़ की गई. उपद्रवियों ने विरोध करने पर चार महिलाओं की बेरहमी से पिटाई भी कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है. जानकारी के अनुसार, विवाद सुशील ठाकुर और मोहित शर्मा गुट के बीच जमीन को लेकर चल रहा था. आरोप है कि मोहित शर्मा दर्जनों लोगों के साथ हरवे- हथियार लेकर घर पर धावा बोल…

Read More

दुमका: उपराजधानी दुमका में बुधवार की रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकटा गांव में अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध दंपत्ति की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या कर दी. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय नव गोपाल साहा उर्फ मथुरा साह और उनकी पत्नी 55 वर्षीय बीमु बाला साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दंपत्ति पिछले दो दिनों से घर में अकेले रह रहे थे. उनके परिजन मनसा पूजा के लिए गोड्डा गए हुए थे. बुधवार रात करीब नौ बजे परिवार के लोग घर लौटे तो मुख्य दरवाजा बंद पाया. संदेह…

Read More

धनबाद: शहर के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने नवजात शिशु को जन्म दिया. फिलहाल बच्चा और जच्चा दोनों ही डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं. जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के बरवातांड निवासी 18 वर्षीय युवक सुभाष सिंह ने प्रेम प्रसंग के नाम पर नाबालिग को अपने झांसे में लेकर गर्भवती कर दिया था. बुधवार को नाबालिग ने धनबाद के SNMMCH में नवजात शिशु को जन्म दिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद पुलिस ने पूरे मामले…

Read More

चतरा: जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत लेम्बोडीह गांव में बीती रात नक्सलियों ने तांडव मचाया. मनोहर गंझू के दस्ते ने घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर और एक सवारी गाड़ी में आगजनी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, नक्सली पहले वाहन मालिक की तलाश कर रहे थे. लेकिन जब उनकी मुलाकात वाहन मालिक से नहीं हो पाई तो गुस्साए नक्सलियों ने दोनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच- पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल सुरक्षा बल…

Read More

जमशेदपुर/ Prerna Ojha उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया और अधीक्षक व उपाधीक्षक के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की आधारभूत संरचना, चिकित्सीय सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर पंजीकरण और प्राथमिक जांच की सुविधा उपलब्ध हो. उन्होंने ओपीडी और आईपीडी सेवाओं को और सुदृढ़ करने, दवा का पर्याप्त स्टॉक रखने, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर बल दिया. साथ ही आपातकालीन वार्ड में क्रिटिकल…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिक्षा प्रेमी एवं शिक्षाविद् स्व. महतो के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य यथार्थ शंकर महतो ने JLKM पार्टी के केंद्रीय नेता जयराम कुमार महतो का संदेश पहुंचाया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने स्व. महतो के पुत्र बलराज कुमार हिन्दवार से मुलाकात कर दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष करण…

Read More

हजारीबाग: बीते रविवार को पुलिस द्वारा एनएच-33 स्थित होटलों में की गई छापेमारी मामले में जांच पूरी होने के बाद बुधवार को 17 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने देह व्यापार के इस गोरखधंधे में होटल संचालक, मैनेजर और स्टाफ की संलिप्तता पाई थी. पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी के दौरान लगभग 40 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था और छह होटलों को सील कर दिया था. जांच में सामने आया कि होटल संचालक कमरे को दो-दो घंटे के लिए किराए पर देकर अनैतिक व्यापार को बढ़ावा दे रहे थे. पुलिस ने मौके से…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो बुधवार को जमशेदपुर जाने के क्रम में राजनगर पहुंचे. जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता दिलीप महतो से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मालूम हो कि दिलीप महतो का पिछले दिनों ऑपरेशन हुआ है. फिलहाल वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. उसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम जमशेदपुर के घोड़ाबांधा के लिए निकल गए. वहां दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने की बात उन्होंने कही. इससे पूर्व राजनगर में मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. आजसू प्रमुख ने पिछले दिनों…

Read More