Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

राजनगर: संताली भाषा और ओल चिकी लिपि के संरक्षण एवं प्रचार- प्रसार के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है. अपनी भाषा और लिपि को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ओल चिकी सीखना जरूरी है. उक्त बातें सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने रविवार को राजनगर के बाघरायसाई स्थित आदिवासी कला- सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमी एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संताली भाषा एवं ओल चिकी से संबंधित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर स्थित उत्कल किआ शोरूम में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शोरूम के शौचालय में लगे एसी के पाइप के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग की जानकारी मिलते ही शोरूम में मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने में जुट गए. कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से काफी हद तक रोक लिया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने स्थिति…

Read More

जामताड़ा: कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 में हुए जामताड़ा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष एक बार फिर खुलकर सामने आया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह ने चुनाव की मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जिला कार्यकारिणी में मिला उपाध्यक्ष पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उन्होंने पद से इस्तीफा देते हुए दावा किया कि यदि मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होती तो वे जिलाध्यक्ष बनते. नंदकिशोर सिंह के मुताबिक जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधिवत प्रक्रिया अपनाई थी. चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री अरुण…

Read More

जमशेदपुर: शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने की मांग को लेकर रविवार को बंगाल क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की बैठक हुई. बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा के साथ AITUC शिक्षक सेल का गठन किया गया. शिक्षकों ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के अलावा जनगणना, पशुगणना, चुनाव और SIR सहित कई सरकारी कार्यों में लगाया जाता है. इससे विद्यार्थियों को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता और शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है. वक्ताओं का कहना था कि सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षक होने…

Read More

जमशेदपुर: मानगो के श्रीकृष्णा उद्यान कॉम्प्लेक्स में SIR कर्मी बनकर घर में घुसने और महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने वारदात में कथित रूप से शामिल एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रविवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई की तबस्सुम खातून, सिदगोड़ा निवासी अभिषेक कुमार दास, बिरसानगर निवासी राकेश बहादुर और डिमना रोड निवासी समरेश पॉल शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 20 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है. सिटी एसपी…

Read More

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतारामपुर डैम रोड पर रविवार को रफ़्तार का कहर देखने को मिला. जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा घुसी. हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को झाड़ियों से बाहर निकालकर इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर JH05EF-5997 है. घायल युवक कुलुपटांगा का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि युवती की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाने की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 330 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर मोड़ के रास्ते काले रंग की बोलेरो से बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब ले जाई जा रही है. सूचना पर सिटी एसपी के निर्देशन और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड की रूगुडीह पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय धुनाडीह की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है. हालात ऐसे हैं कि बारिश के दौरान बच्चों को तिरपाल के सहारे या विद्यालय परिसर के बाहर बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है. बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. ग्राम प्रधान प्रदीप मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय भवन की छत से पानी टपकता है और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं. भवन के हिस्से गिरने का…

Read More

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी क्रॉस लिमिटेड की ओर से रविवार को तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन ऑटो क्लस्टर में किया गया. शिविर में कंपनी के कामगारों एवं कर्मचारियों के साथ सिविल सोसायटी के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा किया. कंपनी प्रबंधन ने इस वर्ष 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है. शिविर का उद्घाटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर राय, जीएम एचआर रामाकांत गिरी, सतीश बंसोडे सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया. जीएम एचआर रामाकांत गिरी ने बताया कि रक्तदान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य जरूरत के समय कामगारों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोतीनगर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां गम्हरिया ब्लॉक के पीछे स्थित मोतीनगर बस्ती में शनिवार देर रात चोर एक घर में घुसकर पांच मोबाइल फोन और अलमारी में रखे करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन किसी सदस्य को चोरों के आने-जाने की भनक तक नहीं लगी. गृहस्वामिनी सुधा देवी के अनुसार रात में परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे. सुबह…

Read More