आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी क्रॉस लिमिटेड की ओर से रविवार को तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन ऑटो क्लस्टर में किया गया. शिविर में कंपनी के कामगारों एवं कर्मचारियों के साथ सिविल सोसायटी के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा किया. कंपनी प्रबंधन ने इस वर्ष 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है.


शिविर का उद्घाटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर राय, जीएम एचआर रामाकांत गिरी, सतीश बंसोडे सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया.
जीएम एचआर रामाकांत गिरी ने बताया कि रक्तदान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य जरूरत के समय कामगारों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ समाज के अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था. इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 200 यूनिट किया गया है.
प्रबंधन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. साथ ही नियमानुसार एक दिन का अवकाश देने की व्यवस्था की गई है.
शिविर को सफल बनाने में राजेश प्रधान, रिवु रॉय, विनोद महतो, साइमन पीटर, अरविंद कुमार सिंह, सुगांती देवी, नामसी बटसोरा, पूजा महतो, अंशु सिंह और दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

