Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

कपाली: सरकार लोगों को जल संरक्षण और पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए “जल है तो कल है” का संदेश देती है, लेकिन सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी पेयजल व्यवस्था की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है. कपाली के गैस गोदाम रोड स्थित भाभी होटल चौक के समीप पिछले करीब 15 दिनों से सरकारी नल और चापानल खराब पड़ा है. इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भाभी होटल चौक कपाली नगर परिषद क्षेत्र का प्रमुख और भीड़भाड़ वाला स्थान है. यहां…

Read More

खूंटी: लापुंग प्रखंड के दाढ़ी पंचायत अंतर्गत सिमरटोली में शनिवार को बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई. जिला संयोजक कर्मवीर महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार को लेकर भराड़टोली एवं सिमरटोली खंड समितियों का गठन किया गया. बैठक का नेतृत्व लापुंग प्रखंड संयोजक सतीश साहू ने किया. इस दौरान युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई. जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गांव और पंचायत स्तर तक संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने का आह्वान किया. भराड़टोली खंड समिति…

Read More

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सिमिरता गांव में शनिवार देर रात लूट के दौरान अपराधियों ने एक बर्तन व्यापारी को पेट में सटाकर गोली मार दी. गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के दौरान घायल व्यापारी और उसके साथियों ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया. घायल व्यापारी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 39 वर्षीय सुरजीत दास के रूप में हुई है. सुरजीत अपने साले संजय दास और कृष्णा प्रामाणिक के साथ सिमिरता…

Read More

चांडिल: निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में सरायकेला- खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त SIT ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में पूर्व में गिरफ्तार सरगना अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव के कथित सहयोगी पश्चिम बंगाल ट्रैफिक सार्जेंट अयान गुप्ता और सिविल वॉलंटियर ट्विंकल दास उर्फ मीमी दास को कोलकाता से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चांडिल लाया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर दोनों की कथित संलिप्तता सामने आई थी. इसके बाद SIT ने 10 सितंबर…

Read More

जामताड़ा: सालानपुर प्रखंड के वृंदावनी से मिहिजाम जाने वाली सड़क पर शनिवार शाम ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मिहिजाम के कांगोई निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार अमित कुमार साव बाइक से वृंदावनी की ओर से झारखंड रोड होते हुए मिहिजाम की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद…

Read More

सरायकेला: सीनी ओपी क्षेत्र के ऊकरी मोड़ स्थित शराब दुकान में करीब दो लाख रुपये की चोरी की घटना के पांच दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. 8 सितंबर की रात चोरों ने दुकान की छत का एलवेस्टर काटकर अंदर प्रवेश किया और कथित तौर पर करीब दो लाख रुपये की ब्रांडेड शराब लेकर फरार हो गए थे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने जांच और अपराधियों की तलाश शुरू करने की बात कही थी, लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद कोई ठोस प्रगति…

Read More

गम्हरिया: नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय ‘हिंदी उत्सव 2026-त्रिवेणी संगम’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ. अंतिम दिन आयोजित ‘संस्कृति संगम’ में विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य और साहित्यिक प्रस्तुतियों के जरिए हिंदी भाषा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों की झलक पेश की. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के सचिव डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव और अतिथि समाजसेवी मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. सचिव डॉ. श्रीवास्तव ने हिंदी भाषा के महत्व और उत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.…

Read More

कांड्रा: गणेश पूजा को लेकर कांड्रा कॉलोनी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस बार किशोर संघ कांड्रा कॉलोनी की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल के माध्यम से श्रद्धालुओं को कांड्रा में ही काशी विश्वनाथ धाम के स्वरूप की झलक देखने को मिलेगी. पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए कलात्मक सजावट के साथ रंग-बिरंगी लाइटिंग और विशेष विद्युत सज्जा की जा रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर की वास्तुकला और धार्मिक स्वरूप को पंडाल में उकेरने का प्रयास किया जा रहा है. निर्माण कार्य अंतिम चरण की…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने अब तक 25 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि 24 अगस्त को गुड़ाबांदा पुलिस ने 17 मोटरसाइकिल बरामद कर तीन आरोपियों को जेल भेजा था. पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिलने के बाद मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में SIT गठित की गई. तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के…

Read More

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के तमरिया रोड स्थित क्वार्टर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में 25 वर्षीय सुमित दास उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है. वहीं वारदात में शामिल दूसरे आरोपी मो. जाफर को कदमा थाना कांड संख्या 98/26 में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. शनिवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार 7 सितंबर की दोपहर तमरिया रोड स्थित क्वार्टर संख्या एल-2/27 में सुधांशु आदित्या के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान की चोरी की गई…

Read More