Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 29 से पार्षद पद के लिए दिवंगत पार्षद राजमणी देवी की पुत्रवधु अर्चना कुमारी सिंह मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. परिवार और समर्थकों की ओर से नामांकन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है. वार्ड में इसे सियासी विरासत की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है. गौरतलब है कि दिवंगत पार्षद राजमणी देवी क्षेत्र में अपने सक्रिय जनसंपर्क और कार्यशैली के लिए जानी जाती थीं. समर्थकों का कहना है कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास उनके परिवार के साथ है. नामांकन के दिन समर्थकों की बड़ी उपस्थिति की संभावना जताई…

Read More

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव स्थित पुरानी बथान में डायन- बिसाही के अंधविश्वास को लेकर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इस नृशंस घटना में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशी भुईया की मृत्यु के बाद उनके पुत्र प्रमोद भुईया और रविन्द्र भुईया ने गांव के ही कुछ लोगों पर डायन- बिसाही कराने का आरोप लगाया था. इसी अंधविश्वास और आपसी आरोप- प्रत्यारोप ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. हिंसक झड़प के…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार आम बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है. वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट विकसित भारत के विजन पर केंद्रित बताया गया है. बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोकलुभावनवाद से ऊपर उठकर आम नागरिकों को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता को मार्गदर्शक मानते हुए घरेलू मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन को मजबूत किया गया है. जरूरी आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं ताकि हर सरकारी पहल का सीधा लाभ नागरिकों तक पहुंचे. सरकार ने…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत मंदिर- मस्जिद परिसर में आरएन. इंटरप्राइजेज की ओर से एक और जनहितकारी पहल की शुरुआत की गई है. कपाली ओपी के समीप नि:शुल्क आरओ वाटर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे नगरवासियों को शुद्ध और फिल्टर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा. जानकारी के अनुसार आरएन. इंटरप्राइजेज के मालिक द्वारा पूर्व में भी क्षेत्र में सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्य किए गए हैं. गर्मी के मौसम में राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने हेतु फ्रिज की व्यवस्था कराई गई थी. इसके अतिरिक्त जर्जर…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत चुनाव में सरायकेला की सियासत अचानक गर्म हो गई है. झामुमो ने अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए मनोज कुमार चौधरी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही पार्टी द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशी हरिहर लोहार की उम्मीदों पर विराम लग गया है. सूत्रों के अनुसार पार्टी के अंदर तकनीकी कारणों और नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ी को लेकर यह निर्णय लिया गया है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. मनोज कुमार चौधरी निवर्तमान उपाध्यक्ष हैं और क्षेत्र में उनकी…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू कावेरी रोड स्थित उर्मिला देवी के मकान में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया. गनीमत यह रही कि आग लगने के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हालात की गंभीरता को देखते हुए घर का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह ओपी अंतर्गत पुराना उलीडीह के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रितुल कर्मकार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार रितुल कर्मकार क्षेत्र में ही रहकर घूम-घूम कर भिक्षाटन कर गुजारा करता था. शनिवार सुबह उसका शव एक जर्जर मकान से बरामद किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया…

Read More

सरायकेला/ Bipin Varshney जिले के कांड्रा ग्राम निवासी 77 वर्षीय लापता बुजुर्ग महिला श्यामा देवी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. उनके मिलने से परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार श्यामा देवी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम ग्राम में सड़क किनारे गिरी हुई अवस्था में मिलीं. उनके सिर में चोट लगी थी. इसी दौरान सुइसा निवासी खो- खो खिलाड़ी बादल पोद्दार उड़ीसा से लौट रहे थे. उन्होंने सड़क किनारे महिला को गिरा देखा और मानवता का परिचय देते हुए तुरंत उन्हें पुरानडीह ग्राम स्थित विजय क्लीनिक पहुंचाया. विजय क्लीनिक में डॉ. दीपक गोराई…

Read More

सरायकेला/ Bipin Varshney जिले के कांड्रा ग्राम निवासी 77 वर्षीय श्यामा देवी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे से लापता हैं. उनके अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है. परिजनों के अनुसार श्यामा देवी को अंतिम बार कांड्रा स्थित कंचन होटल के पास देखा गया था. वह वहां से मिठाई लेकर घर लौटने की बात कहकर निकली थीं. इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लापता होने के समय वह लाल सूती साड़ी, लाल स्वेटर और लाल- काला मिक्स शॉल ओढ़े हुए थीं. परिवार के सदस्य आसपास के इलाकों में…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 स्थित निर्माणाधीन सहारा सनराईज टाउनशिप परियोजना पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. इस फैसले के बाद यहां फ्लैट, डुप्लेक्स और आवासीय प्लॉट बुक कराने वाले सैकड़ों खरीदारों के बीच चिंता का माहौल है. नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान पाया गया कि परियोजना में नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य जारी था. कई बार मौखिक और लिखित रोक के बावजूद निर्माण बंद नहीं किया गया. अंततः प्रशासन को कार्य रुकवाने का…

Read More