Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

देवघर: शहर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित परिवार के अनुसार चार अपराधी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को डराकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब आठ से दस लाख रुपये मूल्य का सामान लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार की महिला मंजू देवी ने बताया कि अपराधी अचानक छत के रास्ते घर में घुस आए. इससे…

Read More

कांड्रा: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके साथ सवार युवक को मामूली चोटें आईं. हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से हटाया और पुलिस तथा एंबुलेंस को घटना की सूचना दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या JH 05DR9705 को बिना नंबर प्लेट वाले एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक कथित तौर पर हेडफोन का इस्तेमाल कर रहा था.…

Read More

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी घाट के समीप गुरुवार देर रात एक 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. अचानक हुए इस हादसे से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर टाटा रायसन कंपनी से माल लोड कर हरियाणा के लिए रवाना हुआ था. इसी दौरान लिट्टी चौक के समीप…

Read More

कटिहार: कोलकाता- जोगबनी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई. दिल का दौरा पड़ने की आशंका के बीच कटिहार रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान यात्री की मदद के लिए पहुंचे. जवानों ने तत्काल सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और यात्री को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. समय पर मिली सहायता से यात्री की हालत में सुधार हुआ. फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार तेजस मंडल मालदा से जोगबनी जाने के लिए कोलकाता- जोगबनी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. इसी…

Read More

चांडिल: विकास के सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच कितना बड़ा अंतर है, इसकी तस्वीर सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चवलीबसा पंचायत के खुदियाडीह गांव में देखने को मिल रही है. यहां वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे आदिवासी ग्रामीणों ने सरकारी व्यवस्था से उम्मीद टूटने के बाद अपनी मेहनत की कमाई से चंदा जुटाकर करीब 350 फीट लंबी सड़क का निर्माण कर डाला. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के लिए पंचायत निधि से स्वीकृत 200 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य बाद में पंचायत के किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया. इसके…

Read More

सरायकेला: कोलाबिरा स्थित ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गेट पर गुरुवार को मजदूरों ने कम मजदूरी मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मजदूरों ने विरोध में ड्यूटी पर जाने से इनकार कर दिया और कंपनी के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. मजदूरों का कहना है कि उन्हें काम के अनुरूप उचित मजदूरी नहीं मिल रही है. मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर सभी मजदूर एकजुट होकर कंपनी गेट पर धरना दे रहे हैं. मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर कंपनी प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक…

Read More

मुंबई/गोवा: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर बेहोश मिले थे. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया. 45 मिनट तक चिकित्सकों ने किया बचाने का प्रयास समाचार एजेंसियों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने निधन की पुष्टि की…

Read More

गढ़वा: जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र स्थित मुखदेव प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब विद्यालय के एक शिक्षक पर दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बाइक से स्कूल के बाहर ले जाने का आरोप लगा. ग्रामीणों ने शिक्षक को रास्ते में रोककर पूछताछ की. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शिक्षक के साथ मारपीट की और उसे विद्यालय परिसर ले आए. घटना को लेकर करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा. सूचना मिलने पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक राम करेश राम पर…

Read More

कांड्रा: झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने गहरा शोक व्यक्त किया है. रूपी सोरेन का बुधवार शाम रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 18 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थीं और इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. कृष्णा बास्के ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के लिए भी अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन में परिवार को मजबूती देने के…

Read More

सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो नेता सह शिक्षाविद प्रो. केपी सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पूरे सोरेन परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने के लिए मारंग बुरु से प्रार्थना की है. प्रो. केपी सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेहद कम समय के अंतराल में पहले अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अब अपनी मां रूपी सोरेन को खो दिया. एक पुत्र के लिए माता-पिता को खोने से बड़ी व्यक्तिगत पीड़ा की…

Read More