आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीडुंगरी में करीब 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गम्हरिया प्रखंड के यशपुर गांव का निवासी था और सीढ़ीडुंगरी में अपनी मौसी के घर रह रहा था.


मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे. परिजनों के वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई. इसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.
युवक की असामयिक मौत से परिजनों में शोक का माहौल है. वहीं, घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी चर्चा बनी हुई है.

