Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

छपरा: सारण जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दो दिनों में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पहले दिघवारा थाना क्षेत्र में माही नदी के बांध के पास एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ. वहीं, मंगलवार की अहले सुबह दरियापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सड़क किनारे गड्ढे से करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिला. युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है. दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है, जबकि युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. दिघवारा में मिला अज्ञात युवती…

Read More

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 15 अक्टूबर को प्रस्तावित मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस दौरान मोतीपुर प्रखंड के महवल स्थित मेगा लेदर फुटवियर एंड एसेसरीज पार्क का उद्घाटन प्रस्तावित है. कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने अधिकारियों के साथ औद्योगिक परिसर का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने बताया कि बियाडा द्वारा महवल में 62 एकड़ भूमि पर आधुनिक लेदर पार्क विकसित किया जा रहा है. दो परिसरों में विभाजित इस पार्क में आंतरिक सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, वे-ब्रिज और…

Read More

बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना अमरपुर-शंभूगंज मुख्य मार्ग पर शोभानपुर गांव के समीप हुई, जहां बाइक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. मृतक की पहचान शोभानपुर निवासी महेंद्र कापरी के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक बादल कुमार उसी गांव का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, महेंद्र मंगलवार सुबह बाइक से दूध बेचने इंग्लिश मोड़ जा रहे थे. इसी दौरान कोचिंग जाने के लिए सड़क किनारे खड़े बादल कुमार ने उनसे लिफ्ट…

Read More

चांडिल: आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार जांच और गश्ती अभियान चला रही है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी रख रही है. वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका…

Read More

सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरायकेला- खरसावां जिले के सभी 1,132 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप के माध्यम से पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे. जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, दर्ज विवरण में सुधार कराने अथवा सुनवाई संबंधी प्रक्रिया में सहायता के लिए नागरिक संबंधित बूथ…

Read More

बोकारो: स्टील प्लांट यानी BSL में नौकरी की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा. 12 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर बैठे कई आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, शाम को आंदोलनकारियों ने मोमबत्ती जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. विस्थापित अप्रेंटिस संघ की मांग है कि बीएसएल प्रबंधन विस्थापित अप्रेंटिस को नियोजन देने की दिशा में ठोस कदम उठाए. जिला प्रशासन की पहल पर प्रबंधन के साथ वार्ता भी हुई, लेकिन…

Read More

सिमडेगा: जिले के बानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 400 पीस सेमर की लकड़ी लदा पिकअप वाहन जब्त किया है. इस मामले में गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डोलोंगसेरा गांव निवासी चालक नंदलाल साहू को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के अनुसार, 11 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से अवैध लकड़ी बसिया की ओर ले जाई जा रही है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बानो थाना प्रभारी ने सशस्त्र बल के साथ उकौली जंगल के समीप…

Read More

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में साइबर ठगों ने बनमनखी प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार का व्हाट्सएप कथित रूप से हैक कर उनके परिचितों से पैसे मांगने शुरू कर दिए हैं. हैकर्स बीडीओ के नाम से लोगों को फर्जी मैसेज और भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेज रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ अशोक कुमार ने खुद वीडियो जारी कर लोगों से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके व्हाट्सएप से पैसे मांगने वाले संदेश फर्जी हैं और इनके झांसे में न आएं. बीडीओ ने घटना की सूचना बनमनखी थाना…

Read More

जमशेदपुर: जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार को जमशेदपुर का बिष्टुपुर इलाका सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया. कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने- सामने आ गए. तीखी नारेबाजी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि लाठी चलने और पत्थरबाजी की घटना सामने आई. इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट लगने की सूचना है. घटना के विरोध में जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू धरने पर बैठ गईं. जानकारी के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी. इसके तहत भाजपा…

Read More

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में पुलिस हिरासत में 25 वर्षीय फाइनेंस कर्मी दिलशाद अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. परिजनों ने पुलिस पर साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अवरहिया बढ़ई टोला, वार्ड संख्या तीन की है. मृतक के पिता अकबर अंसारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब दो बजे पुलिस की दो गाड़ियां उनके घर पहुंचीं और दिलशाद को अपने साथ ले गईं. बाद में बताया गया कि उसे एनडीपीएस मामले में हिरासत में लिया गया है.…

Read More