- Jamshedpur Gold chain Snatched जमशेदपुर: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में फेरा लगाने पहुंची महिला को लग गया फेरा, उचक्कों ने गले से उड़ाए सोने के चेन, व्यवस्था पर उठे सवाल
- Jamshedpur Azadnagar Crime जमशेदपुर: आज़ाद नगर में चाकूबाजी, बाइक फूंकी… पुलिस “घटना के बाद एंट्री” में फिर अव्वल
- Saraikela Police Late Night Checking Drive सरायकेला: सिनी ओपी पुलिस ने देर रात उकरी मोड़ पर की नाकेबंदी, चलाया सघन जांच अभियान, जानिए वजह
- Saraikela Education News सरायकेला: छात्रों के लिए खुशखबरी, 11वीं में नामांकन का बड़ा मौका, स्टीम साइंस इंटर कॉलेज में तीनों संकायों में नामांकन शुरू
- Jamtara Mihijam Fire जामताड़ा: मिहिजाम में तड़के भीषण आग, टेंट हाउस का गोदाम जलकर खाक, लाखों का नुकसान
- Jharkhand Kshatriya Sangh Celebration गम्हरिया: झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई ने मनाया वीर कुंवर सिंह जयंती, समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश
- Jamshedpur Ganga Narayan Singh Jayanti जमशेदपुर: शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर गोपाल मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी
- Jamtara Census 2027 Review जामताड़ा: जनगणना 2027 को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
संपादक की कलम से: सरायकेला- खरसावां जिले में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है. नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में है, लेकिन गैर दलीय चुनाव के बावजूद राजनीतिक दलों के भीतर जबरदस्त खींचतान साफ दिख रही है. सरायकेला नगर पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पहले हरिहर लोहार को मैदान में उतारा था, लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी उम्मीदवारी अमान्य होने के बाद पार्टी ने पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को समर्थन दे दिया है. मनोज चौधरी मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा की ओर से अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होने से अटकलों का बाजार गर्म है.…
जामताड़ा/ Manish Baranwal “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के तहत 02 फरवरी को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय मनरेगा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रातः 08:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई. मनरेगा से संबंधित नारों के माध्यम से 100 दिनों के रोजगार की गारंटी, श्रमिकों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. ग्राम पंचायत नारायणपुर स्थित अमृत सरोवर स्थल पर वृक्षारोपण कर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र से बीते 9 जनवरी से लापता 14 वर्षीय बालक को पुलिस ने महाराष्ट्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है. बालक को तकनीकी इनपुट और अंतरराज्यीय समन्वय के जरिए खोजकर उसके माता- पिता को सौंपा गया. पुलिस के अनुसार, 12 जनवरी की रात ह्यूम पाइप, सीतारामडेरा निवासी अनिल कुमार सिंह ने साकची थाना में लिखित सूचना दी कि उनका पुत्र दुकान के पास से लापता है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जेबीसी प्लस टू जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का विधिवत शुभारंभ प्राचार्य एबीमाइल टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में विद्यालय के छात्र- छात्राओं तथा शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया. प्राचार्य एबीमाइल टुडू ने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी उसकी महत्वपूर्ण…
रांची: झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के 14 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हुए हैं. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा काम के बदले नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है और उनसे तय समय से अधिक काम कराया जा रहा है. आर्थिक तंगी के कारण उन्हें वहां रहने और खाने- पीने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा साझा की है और केंद्र व राज्य सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की अपील की है. मजदूरों द्वारा भेजे गए वीडियो…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत तुमसाई गांव के पास बीती रात बालू लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना रविवार की रात करीब ढाई बजे मनोहरपुर थाना क्षेत्र में हुई. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएच-12 एम / 3507 नंबर का हाईवा गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पटनिया दलकी गांव स्थित स्टॉक यार्ड से बालू लेकर गुआ बड़ा जामदा की ओर जा रहा था. चालक छोटू यादव ने बताया कि तुमसाई गांव के पास सामने से आ रहे एक छोटे वाहन को बचाने के प्रयास में हाईवा…
धनबाद: नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन पर दो बम फेंके. एक बम गेट के अंदर जाकर फटा, जबकि दूसरा बाहर ही गिर गया. जिस स्थान पर विस्फोट हुआ वहां आमतौर पर लोग बैठते हैं. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.…
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को असम के तिनसुकिया जिला में ऑल आदिवासी स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ आसाम द्वारा आयोजित 21वीं आदिवासी महासभा- 2026 में भाग लिया और आदिवासी समुदाय को एकजुटता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि असम में रह रहे आदिवासी- मूलवासी समाज के सुख- दु:ख में झारखंड सदैव साथ खड़ा रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का इतिहास जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष का रहा है. उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो- कान्हू और तिलका मांझी सहित वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने अंग्रेजों से सबसे पहले लोहा…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवम कैवर्तो के रूप में हुई है. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने टाटा स्टील की सुरक्षा टीम से संपर्क किया. सुरक्षा टीम की मदद से करीब 30 फीट गहरे कुएं से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो…
आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 29 से पार्षद पद के लिए दिवंगत पार्षद राजमणी देवी की पुत्रवधु अर्चना कुमारी सिंह मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. परिवार और समर्थकों की ओर से नामांकन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है. वार्ड में इसे सियासी विरासत की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है. गौरतलब है कि दिवंगत पार्षद राजमणी देवी क्षेत्र में अपने सक्रिय जनसंपर्क और कार्यशैली के लिए जानी जाती थीं. समर्थकों का कहना है कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास उनके परिवार के साथ है. नामांकन के दिन समर्थकों की बड़ी उपस्थिति की संभावना जताई…