Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 से निवर्तमान पार्षद और चुनावी मैदान में एकमात्र महिला प्रत्याशी नीतू शर्मा का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है. उनके प्रचार का तरीका अन्य प्रत्याशियों की तुलना में अलग और अपेक्षाकृत सादगीपूर्ण माना जा रहा है, जो मतदाताओं को आकर्षित कर रहा है. बिना तामझाम और लाव-लश्कर के पदयात्रा, डोर-टू-डोर कैंपेनिंग और अधिक से अधिक मतदाताओं तक सीधे पहुंचने की रणनीति उनके अभियान की पहचान बन चुकी है. सुबह के समय मॉर्निंग वॉकरों से मुलाकात, दिन में घर-घर संपर्क और शाम को महिला समर्थकों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित करना उनके चुनाव प्रचार की नियमित…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम का सबसे अधिक मतदाताओं वाला वार्ड 17 इस बार बेहद दिलचस्प और बहुस्तरीय चुनावी मुकाबले का गवाह बन रहा है. जैसे-जैसे मतदान की तिथि 23 फरवरी नजदीक आ रही है और प्रचार थमने में अब 72 घंटे से भी कम समय शेष है, चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है. करीब छह हजार से अधिक मतदाताओं वाले इस वार्ड की सामाजिक संरचना इसे सामान्य वार्डों से अलग बनाती है. लगभग आधी आबादी महिला मतदाताओं की है. वहीं करीब 70 प्रतिशत मतदाता उच्च मध्यमवर्ग और प्रोफेशनल वर्ग से आते हैं- जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, ब्यूरोक्रेट्स, डेवलपर्स…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- जमशेदपुर मार्ग पर गुरूवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां कोलाबिरा मार्केट के पास दो बाइक की आमने- सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार रोशन मुखी अपनी बाइक से काम पर जा रहे थे. वह रामकृष्ण फोर्जिंग में कार्यरत हैं. वहीं विकास झा जमशेदपुर से महालीमुरुप की ओर जा रहे थे. सुबह लगभग 6.30 बजे कोलाबिरा मार्केट के समीप दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने के संकेत मिल रहे हैं. करीब 4600 मतदाताओं वाले इस वार्ड में चार बूथ हैं और चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है. लगातार दस वर्षों तक पार्षद रहे मनोज कुमार राय और उनकी पत्नी रीता देवी एक बार फिर वार्ड पर चुनावी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं. हालांकि इस बार एंटी इनकंबेंसी का असर भारी पड़ सकता है. *वार्ड की सामाजिक बनावट* यह वार्ड मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट कॉलोनी और बाबा कुटी क्षेत्र में बंटा हुआ है, जबकि बंतानगर का भी एक हिस्सा…

Read More

गम्हरिया: आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य मार्ग पर घोड़ा बाबा मंदिर के समीप बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार मजदूर को हल्की चोटें आई हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक सुबह ड्यूटी पर जा रहा था. जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. घटना…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव का मौसम है. घोषणा पत्रों की बहार है. वादों की फुहार है. और जनता के सामने फिर वही सुनहरा ख्वाब परोसा जा रहा है- “हम जीत गए तो आदित्यपुर को पेरिस बना देंगे, स्विटजरलैंड जैसा चमका देंगे.” सवाल बस इतना है कि दस- पंद्रह हजार मानदेय के आसरे मेयर और सात हजार रुपये मानदेय के आसरे पार्षद आखिर किस जादुई चिराग से यह सपना पूरा करेंगे ? जबकि राज्य का खजाना पहले से दबाव में है. केंद्र और राज्य सरकार के बीच तालमेल की चर्चा भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. ऐसे में करोड़ों की…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में बीजेपी के बड़े नेताओं की लगातार दौड़ जारी है. पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार को जिताने के लिए अलग- अलग वर्गों को साधने की रणनीति बनाई जा रही है, लेकिन जमीनी हालात उतने सहज नहीं दिख रहे. सूत्रों के अनुसार, पूर्व में भाजपा टिकट से चुने गए मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को लेकर मतदाताओं में असंतोष है. इसी वजह से पार्टी के शीर्ष नेताओं को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है. सीट आरक्षित होने के कारण गैर- आदिवासी मतदाताओं की सीमित दिलचस्पी भी चर्चा में है. वहीं केंद्र सरकार के कथित UGC बिल…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी परीक्षित महतो ने मंगलवार सुबह थाना पहुंचकर सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय नाबालिग बेटा सोमवार संध्या जबरन बाल कटवा दिए जाने से नाराज़ होकर घर से कहीं चला गया था. परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की. खोजबीन के क्रम में बालक को चांडिल स्टेशन के पास सुरक्षित बरामद कर लिया गया. इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बच्चे को उसके पिता परीक्षित महतो को सुपुर्द कर…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 की बहुचर्चित जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहा बिजली का पोल आखिरकार सोमवार को हटा दिया गया. उपायुक्त के निर्देश के बाद बिजली विभाग ने आनन- फानन में कार्रवाई करते हुए सड़क के बीचों- बीच खड़े पोल को हटाया. गौरतलब है कि इस पोल को लेकर निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने विभागीय स्तर पर कई बार पत्राचार किया था, लेकिन मामले को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था. इसी बीच सड़क ढलाई का कार्य कर रहे संवेदक ने सड़क निर्माण के दौरान पोल को हटाए बिना ही उसके चारों ओर ढलाई कर…

Read More

गम्हरिया / बिपिन वार्ष्णेय शिवपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय जमीन कारोबारी अजय प्रताप की सोमवार तड़के मौत हो गई. प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय प्रताप मंगलवार देर रात करीब 11 बजे गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गम्हरिया थाना से चंद फर्लांग की दूरी पर रामचंद्रपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के समीप उनकी स्कॉर्पियो (संख्या JH05DM-8864) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद वाहन का अगला टायर ब्लास्ट हो गया.…

Read More