चांडिल/नीमडीह: जनजातीय समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली युवा नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सरकार का पुतला दहन कर मामले की CBI जांच कराने की मांग उठाई गई.


कार्यक्रम का नेतृत्व नीमडीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह सरदार एवं नीमडीह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयंतो रजक ने किया. इस दौरान भाजपा नेता हरेलाल महतो ने कहा कि निशा भगत की आत्महत्या से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की जांच CBI से कराने की मांग की.
![]()

![]()
![]()
हरेलाल महतो ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक ओर आदिवासी समाज के हितों और अधिकारों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जब समाज की एक युवा नेत्री को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है, तब सरकार चुप्पी क्यों साधे हुए है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार CBI जांच कराने से पीछे क्यों हट रही है? सरकार को इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि निशा भगत को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का सवाल नहीं, बल्कि समाज की आवाज और न्याय व्यवस्था पर भरोसे से जुड़ा विषय है. मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है.
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पातर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता पारित, बीजोपोदो पारित, वरिष्ठ भाजपा नेता अमूल्य महतो, मंडल महामंत्री भरत गोप, घनश्याम महतो, उत्तम कुमार, राजीव नायक, नीतीश तिवारी, वरुण सिंह, लक्ष्मीकांत महतो, सामल महतो, रघु महतो, दिनेश महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

