Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर और वार्ड 28 निवासी भाजपा नेता विनोद कुमार श्रीवास्तव के आवास पर पार्टी (बीजेपी) का झंडा लगा होने से चुनावी माहौल में चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि उनके परिवार से दो सदस्य वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं. उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव वार्ड 29 से और पुत्रवधु अमृता श्रीवास्तव वार्ड 28 से प्रत्याशी हैं. ऐसे में उनके आवास पर भाजपा का झंडा लगा होना आदर्श…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकेरा गांव में एनएच निर्माण के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरने से करीब 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई. घटना बीती रात की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने एनएच सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विजय कुमार साहू और उसके प्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पूर्व सड़क पर डायवर्सन के नाम…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के शासन गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक ने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अनिल सिंह मुंडा के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार युवक शनिवार देर रात करीब 10 बजे घर लौटा था. खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए. रात में किस समय यह घटना घटी, इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी. सुबह जब परिजनों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो घर और आसपास…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal समाज में व्याप्त कुरीतियों और शराबखोरी के खिलाफ आवाज उठाना एक उच्च शिक्षित युवक को महंगा पड़ गया. भारत दिशोम आदिवासी संघ के अध्यक्ष सुरेश मुर्मू के खपरेल मकान को देर रात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरपूरा पंचायत अंतर्गत बागधारा गांव का है. जानकारी के अनुसार सुरेश मुर्मू आदिवासी समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों और शराब सेवन के खिलाफ मुखर रूप से अभियान चला रहे थे. इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल से व्यक्तिगत मुलाकात की थी. साथ ही जामताड़ा के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा दुमका प्रमंडल के आयुक्त…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला- खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को जिला कारागार, सरायकेला में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर एवं विधिक जागरूकता शिविर का संयुक्त आयोजन किया गया. कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के तहत संपन्न हुआ. पूरे आयोजन की देखरेख मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव प्रभारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लूसी सोसेन तिग्गा द्वारा की गई. इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक सत्येंद्र कुमार महतो, सहायक लोक अभियोजक देव प्रताप तिवारी, सहायक एलएडीसी अंबिका चरण पाणि, विजय…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिला मुख्यालय समेत महालिमोरूप, सीनी, कोलाबीरा और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार अहले सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. सुबह से ही ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है. भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें तड़के ही लगनी शुरू हो गई थीं. कुदरसाई स्थित बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों को पूजा के लिए लंबा…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को कपाली डोबो निवासी जगबंधु सिंह उर्फ कलटू सिंह (लगभग 50 वर्ष) के साथ 10 लाख रुपये की रंगदारी को लेकर मारपीट की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस मामले का आरोपी जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र निवासी अपराधकर्मी लखन गोप उर्फ बावला (करीब 28 वर्ष) है. आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 29 में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है. यहां का मुकाबला युवा जोश और रबर स्टाम्प की परंपरा के बीच चल रहा है, जिसमें दिवंगत पार्षद राजमणि देवी की पुत्रवधु अर्चना कुमारी फिलहाल सबसे आगे नजर आ रही हैं. अर्चना कुमारी का सामना नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव से है, जिन्होंने अपने पति विनोद कुमार श्रीवास्तव के राजनीतिक रसूख से नगर परिषद के पहले अध्यक्ष के रुप में पांच साल राज किया मगर रबर स्टाम्प के रूप में. उनका कोई भी निर्णय खुद का नहीं होता था. उसके…

Read More

जमशेदपुर: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास हुई. जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा जिम से लौट रहे थे कि तभी सीढ़ियों के पास घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे हुई. मृतक विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह के गुरु थे. पुलिस ने घटनास्थल…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के राजनगर बाईपास सड़क स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा होते- होते टल गया. तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर एक बाइक उसके नीचे जा घुसी. हालांकि बाइक सवार दो युवकों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. दोनों को हल्की चोटें आई हैं. मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान आलोक महतो और डॉक्टर महतो के रूप में हुई है. दोनों धातकीडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वे बाइक से सरायकेला की ओर आ रहे थे. इसी दौरान NL 01L 3855…

Read More