- Saraikela DTO Action सरायकेला: परिवहन विभाग ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूले ₹1.04 लाख जुर्माना
- Jharkhand JSSC Exam Notification रांची: सहायक आचार्य भर्ती से जुड़ी अहम सूचना, अनारक्षित अभ्यर्थियों की सूची व फोल्डर उपलब्ध कराने का निर्देश
- Ichagarh Elephant Attack चांडिल: ईचागढ़ के हाड़ात गांव में जंगली हाथी का कहर, मां- बेटी को उतारा मौत के घाट, दो घायल
- Jamtara MUM New Committee Oath Ceremony जामताड़ा: मारवाड़ी युवा मंच जामताड़ा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, जतिन परसुरामका बने अध्यक्ष
- Tatanagar RPF And GRP Action जमशेदपुर: टाटानगर में RPF- GRP की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- Saraikela Power Cut सरायकेला: RDSS कार्य के चलते कुदरसाई क्षेत्र में 6 घंटे रहेगी बिजली गुल, निबटा लें जरुरी काम
- Saraikela Education Department Controversy सरायकेला: शिक्षा विभाग में ‘मेहरबानी मॉडल’ लागू, नियम छुट्टी पर मैसेंजर वही पुराना !
- Chaibasa Pratibha Samman Samaroh चाईबासा: सोनुआ में मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान, उप-मुखिया गणेश बोदरा करेंगे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत की राजनीति में अचानक बड़ा मोड़ आ गया है. नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी कथित रूप से आठ वार्ड पार्षदों को साथ लेकर गुपचुप तरीके से भूमिगत हो गए हैं. इस घटनाक्रम के बाद नगर पंचायत की सियासत में हलचल तेज हो गई है और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. नगर पंचायत में इन दिनों सियासी सरगर्मी चरम पर है. अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के अचानक आठ वार्ड पार्षदों को साथ लेकर भूमिगत होने की खबर से पूरे क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है.…
चांडिल/ Vikash Thakur भाजपा कुकड़ू मंडल के उपाध्यक्ष नारायण महतो के आकस्मिक निधन पर शनिवार को मंडल कार्यालय के सामने शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा में वक्ताओं ने कहा कि नारायण महतो संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे. उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके सामाजिक व्यवहार, सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारायण महतो का…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के बगडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया जंगल के पास स्थित एक कुएं से बरामद तीन सड़ी- गली लाशों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने तीनों शवों की पहचान कर ली है. जानकारी के अनुसार मृतकों में पिता लखन मुर्मू, बेटा सुरेश मुर्मू और बेटी बुन्नी मुर्मू शामिल हैं. इस घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि तीनों लोग वीरभूम जिला, पश्चिम बंगाल के कैराबनी राजगंज के रहने वाले थे. करीब एक सप्ताह पहले दातुन तोड़ने के लिए वे…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है. उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान जामताड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने कोर्ट रोड स्थित पाहन इंडियन गैस एजेंसी समेत कई गैस एजेंसियों का दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं के बीच फैल रही अफवाहों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए. साथ ही सरकार द्वारा…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरी इंग्लिश हाई स्कूल में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब परीक्षा में कम अंक आने के कारण करीब 30 छात्रों को स्कूल से टर्मिनेट किए जाने का आरोप लगा. इस फैसले के विरोध में छात्रों के अभिभावक प्रिंसिपल कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बिना किसी उचित चर्चा या मार्गदर्शन के सीधे छात्रों को स्कूल से निकाल दिया. इस फैसले से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है और वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. अभिभावकों का कहना है कि…
जमशेदपुर: शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. जहां शनिवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज कॉलोनी के पास एक पुलिस लिखे तेज रफ्तार कार ने तीन साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया. यह दर्दनाक घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार कार की चपेट में आने के बाद बच्चे के ऊपर से कार का आगे और पीछे दोनों पहिया गुजर गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बच्चे को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए. घायल बच्चे की…
सरायकेला/ Pramod Singh आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह भी उपस्थित रहीं. बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया. सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया. चरवाहों की सूचना पर मुडाबेड़िया आश्रम से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक सुनसान कुएं से पुलिस ने एक व्यक्ति समेत दो नाबालिग बच्चों के शव बरामद किए हैं. बागडेहरी थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया. शवों की स्थिति काफी खराब और सड़ी- गली बताई जा रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी. प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां गोविंदपुर- साहिबगंज मुख्य मार्ग पर दो वाहनों की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा फतेहपुर थाना से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों वाहन आमने- सामने से आ रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में उनकी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों का अगला…
चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित अलबेला गार्डन के चर्चित मोहम्मद रागीब हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले के फरार आरोपी मोहम्मद तारीक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. बताया गया कि 5 नवंबर 2023 को मोहम्मद रागीब नामक युवक की शाम के समय अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और स्थानीय लोगों में…