Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आदित्यपुर: दुर्गा पूजा, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह शांति समिति सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आदित्यपुर की जनता को बधाई दी है. महानवमी के दौरान आदित्यपुर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य वॉच टावर पहुंचे. यहां से भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर नजर रखी गई. विजयादशमी और प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी शांति समिति के सदस्य सक्रिय रहे. पुरेंद्र नारायण सिंह…

Read More

बोकारो: स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से जारी विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई. बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा की पहल पर बोकारो निवास में बीएसएल प्रबंधन, विस्थापितों और कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के बीच कई घंटे चली बैठक के बाद आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बनी. इससे पहले मंत्री के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद विस्थापितों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया था. बुधवार की बैठक में चतुर्थ वर्गीय पदों पर बहाली शुरू करने और अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा कर चुके विस्थापितों…

Read More

लोहरदगा: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर 12 पड़हा भांटखिजरी में दशहरा दसई जतरा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समापन हुआ. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव का पड़हा राजा, आयोजन समिति और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े एवं मांदर की थाप के साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुखदेव उरांव ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित करता है. दसई जतरा हमारी आदिवासी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे…

Read More

जामताड़ा: रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने और यात्री सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से बुधवार को स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत जामताड़ा समेत मंडल के 10 रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद एवं जन सुझाव कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस पहल के माध्यम से रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों की जानकारी ली. आसनसोल मंडल के अंतर्गत आसनसोल, दुर्गापुर, अंडाल, रानीगंज, सीतारामपुर, जामताड़ा, जसीडीह, दुमका, पांडबेश्वर और पानागढ़ रेलवे स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया. संवाद के…

Read More

सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत टीटीडीह पंचायत के राजड गांव में विजयादशमी पर आस्था और वर्षों पुरानी परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला. श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी राजड की ओर से दशमी पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान स्थानीय धार्मिक परंपरा के अनुसार भैंसे की बलि देकर मां की आराधना की गई. पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. विशेष रूप से मन्नत पूरी होने के बाद पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और…

Read More

जामताड़ा: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर (डालटनगंज) स्थित बैरिया गोदाम में खाद्यान्न की भारी कमी का मामला सामने आने के बाद फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश ने इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. एसोसिएशन ने गोदाम में 13,095.247 क्विंटल खाद्यान्न की कमी और इसके एवज में 5,23,80,988 रुपये की वसूली के आधिकारिक आदेश का हवाला देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया और प्रदेश मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने संयुक्त रूप से बताया कि इस संबंध में…

Read More

जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र के एनएच-33 स्थित चंद्रावती नगर निवासी रंजीत कुमार उर्फ सोनू पिछले चार दिनों से लापता हैं. लगातार तलाश के बावजूद अब तक उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. इस वजह से परिजन काफी परेशान हैं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. परिजनों के अनुसार, रंजीत कुमार उर्फ सोनू को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली है. इस जानकारी के बाद परिवार को उनके सकुशल मिलने की उम्मीद जगी है. हालांकि, फिलहाल उनके वर्तमान ठिकाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. परिजनों ने आम…

Read More

चांडिल: झारखंड आंदोलन के शहीद अजित महतो और धनंजय महतो के शहादत दिवस पर बुधवार को भाजपा नेता हरेलाल महतो के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई. चांडिल के कुरली से शुरू हुई रैली चौका मोड़, चोगा और आदारडीह होते हुए तिरुलडीह शहीद स्थल पहुंची. यहां दोनों शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद रैली कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय होते हुए सिरुम शहीद चौक पहुंचकर संपन्न हुई. रैली में शहीद धनंजय महतो की पत्नी बारी देवी और पुत्र उपेन महतो भी शामिल हुए. इस दौरान ‘शहीद अजित-धनंजय महतो अमर रहें’, ‘झारखंड के तमाम शहीद अमर…

Read More

चांडिल: झारखंड आंदोलन के इतिहास में 21 अक्टूबर 1982 के तिरुलडीह गोलीकांड में जान गंवाने वाले छात्र नेता अजीत महतो और धनंजय महतो को बुधवार को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई. तिरुलडीह स्थित शहीद स्थल पर भाजपा कुकड़ू मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दोनों शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1982 में क्षेत्र को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा था. इसी दौरान हुई पुलिस गोलीबारी में अजीत महतो और धनंजय महतो की जान चली गई थी. उनके बलिदान को…

Read More

लोहरदगा: विजयादशमी के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के प्रसिद्ध दुर्गाबाड़ी परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत शामिल हुए. दुर्गाबाड़ी पहुंचकर उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और पूरे झारखंड में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. मां दुर्गा शक्ति, साहस और नारी सम्मान की प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि दुर्गाबाड़ी लोहरदगा की आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां आयोजित होने…

Read More