जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र के एनएच-33 स्थित चंद्रावती नगर निवासी रंजीत कुमार उर्फ सोनू पिछले चार दिनों से लापता हैं.


लगातार तलाश के बावजूद अब तक उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. इस वजह से परिजन काफी परेशान हैं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.
परिजनों के अनुसार, रंजीत कुमार उर्फ सोनू को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली है.
इस जानकारी के बाद परिवार को उनके सकुशल मिलने की उम्मीद जगी है. हालांकि, फिलहाल उनके वर्तमान ठिकाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
परिजनों ने आम लोगों से की मदद की अपील.
लापता रंजीत के भाई ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंजीत कुमार उर्फ सोनू कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिवार को सूचित करें.
संपर्क नंबर: 8709526575
इसके अलावा, रंजीत कुमार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी उलीडीह ओपी या कपाली ओपी पुलिस को भी दी जा सकती है.
परिजनों ने लोगों से इस खबर को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि रंजीत कुमार उर्फ सोनू का जल्द पता लगाया जा सके और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने में मदद मिल सके.

