Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गम्हरिया: थाना अंतर्गत मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ में लटके युवक को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. आसपास के ग्रामीणों ने युवक को पहचानने से इंकार किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की प्रक्रिया में जुटी है. घटना को…

Read More

जामताड़ा: जिले में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई. मोबाइल, बेल्ट, घड़ी समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहा. सुरक्षा कर्मियों ने जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया. इधर, परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने साइबर सेल एवं सोशल मीडिया निगरानी सेल का गठन किया है. यूट्यूब, व्हाट्सएप, टेलीग्राम समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रश्नपत्र, भ्रामक वीडियो और अफवाहों पर कड़ी नजर रखी…

Read More

सरायकेला: गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला द्वारा पुलिसकर्मी पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को लेकर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मामले को अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक बताते हुए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. गौरतलब है कि गम्हरिया थाना मामले में महिला की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में SIT गठित की गई…

Read More

बोकारो: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइड स्थित रानी बांध के समीप शनिवार देर शाम NH-32 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला और उसके डेढ़ साल के नाती की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि घटियाली निवासी कनक मंडल अपनी बेटी, डेढ़ वर्षीय बीमार नाती देवाशीष मंडल और ढाई वर्षीय नातिन के साथ चास डॉक्टर को दिखाने आई थीं. डॉक्टर से दिखाने के बाद सभी ऑटो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रानी बांध के समीप एक बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक…

Read More

रामगढ़: गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए रामगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन भरोसा’ लगातार सफलता हासिल कर रहा है. पिछले चार माह में अभियान के चार चरणों के तहत पुलिस ने कुल 301 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया है. इसकी जानकारी रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने दी. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को गुम मोबाइल से संबंधित दर्ज सनहा तथा CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी जांच करते हुए मोबाइल खोजने का…

Read More

सरायकेला: अपराध नियंत्रण को लेकर खरसावां पुलिस की सख्ती के बीच एंटी क्राइम जांच अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. +2 हाईस्कूल खरसावां के पास जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टा और लोडेड जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की है. गिरफ्तार युवक की पहचान रायजामा गांव निवासी 30 वर्षीय दुबु सरदार के रूप में हुई है. इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के बीच पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है.…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या-9 स्थित मीरूडीह में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार कचरा ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध के बाद अब निगम प्रशासन सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है. शनिवार को प्रस्तावित वार्ड सभा से पहले नगर आयुक्त एजाज अनवर ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय ग्रामीणों को अपनी आपत्ति रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा, लेकिन विरोध संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. नगर आयुक्त ने कहा, “जमीन सरकारी है और योजना भी सरकारी है. एक वार्ड के लिए नगर निगम के 35 वार्डों की…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या-9 स्थित मीरूडीह में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार कचरा ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध के बाद अब निगम प्रशासन सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है. शनिवार को प्रस्तावित वार्ड सभा से पहले नगर आयुक्त एजाज अनवर ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय ग्रामीणों को अपनी आपत्ति रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा, लेकिन विरोध संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. नगर आयुक्त ने कहा, “जमीन सरकारी है और योजना भी सरकारी है. एक वार्ड के लिए नगर निगम के 35 वार्डों की…

Read More

जामताड़ा: जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव में गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद एक पति ने पहले अपनी पत्नी पर बिजली का करंट लगाकर हमला किया और फिर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी. पत्नी की जान लेने के बाद आरोपी ने चाकू से अपने ही गले पर वार कर खुद को भी लहूलुहान कर लिया. घटना में मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति मनोज रजवार बताया गया है. रात…

Read More

सरायकेला: शिक्षा विभाग में कथित अवैध नियुक्ति और पद पर बने रहने के गंभीर आरोपों से घिरी सांत्वना जेना के मामले में जांच का आदेश भी अब बेअसर नजर आ रहा है. उपायुक्त ने 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था, लेकिन चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जांच रिपोर्ट उपायुक्त तक नहीं पहुंची है. आखिर ऐसा क्या है इस जांच में, जिसकी रिपोर्ट तैयार करने में चार महीने भी कम पड़ गए. क्या विभागीय अधिकारी जांच कर रहे हैं या फिर किसी को बचाने के लिए पूरे मामले को ठंडे बस्ते में…

Read More