- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड के लखीपोश (LBSA) में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार देर शाम समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले में बाबा गोल्ड एफसी, गम्हारिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. जबकि नासा, हाकेगोड़ा की टीम उपविजेता रही. दुलार, राजनगर की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी. प्रतियोगिता में कुल छह पुरस्कार प्रदान किए गए. सभी भाग लेने वाली टीमों को सम्मान स्वरूप एक-एक खस्सी (बकरा) भेंट किया गया. विजेता टीम…
छपरा: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना तेजपुरवा चौक की है. मृतक की पहचान पटेढ़ी बैज गांव निवासी धर्मनाथ सिंह के 26 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार. बिट्टू कुमार तेजपुरवा चौक स्थित एक गुमटी पर सामान खरीद रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी गौरा…
पूर्णिया: पुलिस ने चर्चित शुभम कुशवाहा हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो शूटर भी शामिल हैं, जिन्हें असम से पकड़ा गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेसवार्ता में बताया कि नेवालाल चौक के पास हुई सूरज बिहारी की हत्या के बाद उसके भाई उदय बिहारी ने शुभम कुशवाहा की हत्या के लिए छह लाख रुपये…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले में बालू के अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नितिन कुमार ने चौका थाना क्षेत्र के चांदूडीह स्थित दो लाइसेंसी बालू स्टॉक यार्डों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने दोनों स्टॉक यार्डों में बालू भंडारण से संबंधित लाइसेंस, विभिन्न विभागों की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी), वन भूमि से निर्धारित दूरी, भंडारण क्षमता तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की. इस…
चतरा: अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरा पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब की खेप जब्त की है. पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही करीब 3700 बोतल विदेशी शराब से लदे 12 चक्का ट्रक को भी कब्जे में लिया है. हालांकि ट्रक चालक और सहचालक पुलिस से बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदकर जंगल के रास्ते फरार हो गए. सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध…
रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को अब समाज के विभिन्न वर्गों का भी समर्थन मिलने लगा है. आंदोलनरत छात्रों की मदद के लिए सामाजिक संगठन, स्थानीय लोग और विभिन्न संस्थाएं लगातार भोजन तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को एक मंदिर समिति की ओर से स्टेडियम परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में आंदोलनरत छात्रों को भोजन कराया गया. समिति के सदस्यों ने स्वयं भोजन वितरण कर छात्रों का हौसला बढ़ाया. मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अपने अधिकारों और…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) भर्ती अनियमितता मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को JPSC के पूर्व चेयरमैन से सीआईडी मुख्यालय में करीब सात घंटे तक गहन पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, चयन संबंधी निर्णय, परीक्षा संचालन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से सवाल-जवाब किए. सूत्रों के अनुसार. सीआईडी की टीम ने पूर्व चेयरमैन से भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई दस्तावेजों और निर्णयों के संबंध में जानकारी ली. साथ ही चयन प्रक्रिया में अपनाई गई कार्यप्रणाली और विभिन्न स्तरों पर हुई प्रक्रियाओं के बारे…
रामगढ़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित नेमरा गांव में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर 40 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है. मंगलवार को रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने नेमरा के लुकैया टांड़ स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर…
खूंटी: झारखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रांची- खूंटी मुख्य मार्ग पर लावारिस खड़ी एक पिकअप वैन से करीब 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामदगी के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार. कालामाटी क्षेत्र स्थित हिरण पार्क के समीप पुराने कुटे पुल वाली सड़क के पास मुख्य मार्ग से सटी एक पिकअप वैन पिछले चार से पांच दिनों से लावारिस अवस्था में खड़ी थी. स्थानीय लोगों की सूचना…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के क्रम में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के पांच जिलों में एक साथ 18 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई CID कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के तहत की गई. CID की टीम ने रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में एक साथ छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए. बरामद सामान में लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की पासबुक और चेकबुक, अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी, एडमिट कार्ड, मार्कशीट तथा…