- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में बीते एक अगस्त की रात 12 बजे से 2 अगस्त की रात 12 बजे तक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने आदित्यपुर थाना कांड संख्या 201/2026 में मोबाइल लूट कांड के प्राथमिक अभियुक्त रवि मुंडा (30 वर्ष), पिता स्व. मानिक मुंडा, निवासी शांति नगर झंडा चौक, थाना आदित्यपुर को गिरफ्तार किया. वह पिछले माह हुई मोबाइल लूट की घटना में वांछित था. इसके अलावा वन विभाग से संबंधित…
जामताड़ा: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार के तहत जीत दुबे को बजरंग दल का जामताड़ा जिला संयोजक नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा. नवनियुक्त जिला संयोजक जीत दुबे ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है. उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण…
जामताड़ा: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को उसके परिजनों ने जामताड़ा थाना पहुंचकर पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए. परिजनों ने मुठभेड़ को पूर्व नियोजित बताते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर करार दिया और पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की. सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी, साला आयुष राज तथा अन्य परिजनों ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि करीब एक माह पहले ही सुजीत ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आशंका जताई थी कि किसी दूसरी जेल में स्थानांतरण के दौरान पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है. इस संबंध में हाई…
सरायकेला: जिले की सड़कों पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत राजनगर थाना के समीप ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई और चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जांच के दौरान 16 चक्का ट्रक (वाहन संख्या CG07CH 6918) के चालक प्रवीण कुमार उपाध्याय के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई. इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. कार्रवाई…
रामगढ़: झारखंड के चर्चित सुमित अग्रवाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है. प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह नशीले कारोबार और रुपये के लेनदेन में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार. रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू बगीचा में सुमित अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी पत्नी के बयान पर 29 जून 2026 को रामगढ़ थाना कांड संख्या 205/2026 दर्ज किया गया था. मामले में भारतीय…
सरायकेला: सरायकेला थाना पुलिस ने करीब 22 वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी (लाल वारंटी) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरांग हाइबुरु उर्फ मरांग हो. पिता विजय हो. निवासी जोरडीहा. थाना सरायकेला. जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है. आरोपी न्यायालय के दो पुराने मामलों में स्थायी वारंट जारी होने के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी.…
जामताड़ा: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा. जो रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. उसका सोमवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम कराया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अविश्वर मुर्मू की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की. पोस्टमार्टम डॉ. दुर्गेश झा. डॉ. मिकी माझी और डॉ. विशाल की टीम ने किया. चिकित्सकों के अनुसार. सुजीत सिन्हा के शव से दो गोलियां बरामद हुई हैं. इसके अलावा शरीर पर कई स्थानों पर गोलियों के आर-पार होने के निशान मिले हैं. जिससे स्पष्ट होता है कि मुठभेड़ के दौरान…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचागढ़ थाना क्षेत्र से करीब 3 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन, प्लास्टिक बैग और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. मामले में एनडीपीएस एक्ट, 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमटांड़ से पातकुम जाने वाले मार्ग पर अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के…
खूंटी: लोहरदगा में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद- बजरंग दल की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक के दौरान प्रांत नेतृत्व ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कर्मवीर महतो को बजरंग दल, खूंटी का नया जिला संयोजक नियुक्त किया. इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया. कर्मवीर महतो इससे पहले जिला सह संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगरों में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति,…
पटना: बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के 18वें राउंड के बाद मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर 10,436 मतों की बढ़त बना ली है. लगातार बढ़ते अंतर ने बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. निर्वाचन आयोग के 18वें राउंड तक जारी आंकड़ों के अनुसार प्रशांत किशोर को 35,713 वोट, भाजपा के नीरज सिन्हा…