कांड्रा: श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी (न्यू यूथ क्लब) कांड्रा बाजार का पुनर्गठन किया गया. गुरुवार को काली मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. इस दौरान बप्पा पात्रो को लगातार चौथी बार कमिटी का अध्यक्ष चुना गया.


बैठक में काली पूजा के सफल आयोजन को लेकर सदस्यों के बीच विभिन्न दायित्वों का विभाजन किया गया. उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर टीमवर्क के साथ इस वर्ष भी भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया. कमिटी की ओर से इस वर्ष आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य पंडाल निर्माण कराने का निर्णय लिया गया.
बैठक में काली पूजा कमिटी के पूर्व सदस्यों के साथ-साथ कांड्रा के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने समाज एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से इस वर्ष काली पूजा उत्सव को और भी भव्य एवं यादगार बनाने पर सहमति जताई.
कमिटी के पदाधिकारी
मुख्य संरक्षक: मनोज मार्डी, होनी सिंह मुंडा, लालबाबू महतो एवं राम हांसदा.
अध्यक्ष: बप्पा पात्रो.
उपाध्यक्ष: विपिन वार्ष्णेय, मनीष प्रसाद, मनोज साव एवं रंजित सेन.
सचिव: बीरू घटवारी, गिरीश वार्ष्णेय, राहुल रजक एवं अमरदीप नंदी.
कोषाध्यक्ष: दिलीप दे, रंजित मोदक, मनोज प्रसाद एवं सुनील ठाकुर.
बैठक का संचालन हितेश वार्ष्णेय ने किया. बैठक में कमिटी के सदस्यों ने आगामी काली पूजा को श्रद्धा, उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

