- Jharkhand High Court News रांची: झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
- Jamtara Legal Awareness जामताड़ा: बुधुडीह पहुंचा न्याय रथ, ग्रामीणों को बताया कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता का रास्ता
- Kharsawan Karam Mahotsav खरसावां: बिजार के चोपदडीह में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव. मांदर की थाप पर रातभर झूमे महिला-पुरुष
- Saraikela Beauty Parlour Training सरायकेला: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
- World Ayurveda Day सरायकेला: विश्व आयुर्वेद दिवस पर गांवों तक पहुंचना था आयुष का संदेश, सदर अस्पताल की चारदीवारी में सिमटा नुक्कड़ नाटक
- Saraikela Crime News चांडिल: अवैध लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- South Eastern Railway आदित्यपुर: 9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी कई मेमू ट्रेनें, टाटानगर से टर्मिनल शिफ्ट की अवधि बढ़ी
- Jamtara Extortion Allegation जामताड़ा: प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत दो के खिलाफ एसपी से शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र के सिरूम टोला, बुरुडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में कथित रूप से अवैध बालू का भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक माह से विद्यालय के आंगन में बालू जमा किया जा रहा है. रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों के जरिए बालू लाकर विद्यालय परिसर में रखा जाता है और बाद में हाइवा के माध्यम से उसे बाहर भेजा जाता है. इस गतिविधि को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों के अनुसार, तिरुलडीह क्षेत्र से रात के समय ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू…
कांड्रा: अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, कांड्रा के मुख्य गेट के समक्ष अनुकंपा के आधार पर स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर बुधवार से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया. धरना दे रहे मनीमय महतो ने बताया कि उनके पिता स्व. अशोक कुमार महतो अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड में डीआरआई लैब असिस्टेंट के पद पर स्थायी रूप से कार्यरत थे. चार फरवरी 2026 को उनका आकस्मिक निधन हो गया. इसके बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है और भरण-पोषण का कोई स्थायी साधन नहीं है. मनीमय महतो के अनुसार, पिता के निधन के बाद उन्होंने…
जामताड़ा: बंगाल- झारखंड सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सालानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धांगुड़ी- काशीडांगा इलाके में अभियान चलाकर करीब 510 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली ब्राउन शुगर बरामद की है. पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अभियान का नेतृत्व सालानपुर थाना प्रभारी विश्वजीत मंडल ने किया. रूपनारायणपुर फांड़ी प्रभारी सुमंगल सरकार समेत पुलिस अधिकारियों की टीम बुधवार सुबह से ही सीमा क्षेत्र में संदिग्ध…
जामताड़ा: धनबाद से टुंडी होते हुए जामताड़ा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर बराकर नदी में बना बैजड़ा घाट पुल बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया. जामताड़ा की ओर पिलर नंबर छह के पास पुल का हिस्सा करीब डेढ़ फीट तक धंस गया, जिससे पुल पर दरारें पड़ गई हैं. पुल की स्थिति को देखते हुए बड़े हादसे की आशंका के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद के निर्देश पर पुल से वाहनों की आवाजाही तत्काल बंद कर दी गई है. पुल पर आवागमन बंद होने से धनबाद और जामताड़ा के बीच रोजाना आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई…
राजनगर: थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर बाघरायसाई गांव के समीप बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां तीखे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पोटका थाना क्षेत्र के चारडीहा निवासी आकाश पात्रो (25 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, चारडीहा निवासी आकाश पात्रो, टीका राम सरदार (35), भोला सरदार (28) और हीरा गोप (36) एक हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल से राजनगर बाजार आए थे. बाजार से लौटने के दौरान शाम करीब पांच…
चांडिल: लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़कर 181.27 मीटर पहुंच गया है. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने सोमवार से ही डैम प्रबंधन से वार्ता कर 13 रेडियल गेट खुलवाए हैं. इनमें चार गेट को 2.5 मीटर तथा नौ गेट को 1.5 मीटर तक खोला गया है. जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद विधायक सबिता महतो लगातार डैम के जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने डैम प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए सुरक्षा के…
जामताड़ा: जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर बुधवार को जिला कृषि कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार हेंब्रम के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक, सीएससी संचालक, कृषक मित्र और डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े सर्वेयर शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की आवश्यकता, उपयोगिता, सर्वे की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. प्रतिभागियों को मोबाइल एप के माध्यम से खेत और फसल से संबंधित आंकड़ों को सही तरीके से दर्ज…
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की 18 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक को लेकर उप महापौर राहुल कुमार कश्यप ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र भेजकर बैठक में संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों के अनुपालन के साथ निर्वाचित पार्षदों के अधिकारों के संरक्षण की मांग की है. 19 अगस्त को भेजे पत्र में उप महापौर ने 74वें संविधान संशोधन के अनुच्छेद 243-डब्ल्यू और झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 का हवाला देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े प्रस्तावों और एजेंडों को बोर्ड बैठक में उचित स्थान मिलना चाहिए, ताकि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर प्रभावी चर्चा हो…
देवघर: जिले के बरमसिया इलाके में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक राशन दुकान में छापेमारी की. पुलिस ने दुकान से अवैध शराब बरामद कर विक्रेता को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकारी शराब दुकान के पास स्थित एक राशन दुकान से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान दुकान से अवैध शराब की खेप बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके से…
गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में होटल मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त टांगी और सब्बल के अलावा बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार 14 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे मिथिलेश यादव की हत्या की सूचना मिली थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए बगोदर- सरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन कर मामले की जांच…