- Jharkhand High Court News रांची: झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
- Jamtara Legal Awareness जामताड़ा: बुधुडीह पहुंचा न्याय रथ, ग्रामीणों को बताया कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता का रास्ता
- Kharsawan Karam Mahotsav खरसावां: बिजार के चोपदडीह में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव. मांदर की थाप पर रातभर झूमे महिला-पुरुष
- Saraikela Beauty Parlour Training सरायकेला: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
- World Ayurveda Day सरायकेला: विश्व आयुर्वेद दिवस पर गांवों तक पहुंचना था आयुष का संदेश, सदर अस्पताल की चारदीवारी में सिमटा नुक्कड़ नाटक
- Saraikela Crime News चांडिल: अवैध लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- South Eastern Railway आदित्यपुर: 9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी कई मेमू ट्रेनें, टाटानगर से टर्मिनल शिफ्ट की अवधि बढ़ी
- Jamtara Extortion Allegation जामताड़ा: प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत दो के खिलाफ एसपी से शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
रांची: JSSC-CGL समेत 22 भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किए जाने के विरोध में राजधानी रांची में चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है. बुधवार को धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के गेट के समीप विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत चयनित अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध किया. भारी बारिश के बावजूद अभ्यर्थी प्रदर्शन में डटे रहे. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने JSSC-CGL परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी की थी और वर्तमान में झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में परीक्षा…
जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना निर्माण एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में राजकीय पारामेडिकल संस्थान एवं एमजीएम मेडिकल कॉलेज के भवन और छात्रावास निर्माण के लिए चिन्हित भूमि के हस्तांतरण, क्षेत्रीय टीकाकरण केंद्र के लिए नए भवन, केजीबीवी डुमरिया में पेयजल व्यवस्था, जुगसलाई कन्या उच्च विद्यालय में…
गिरिडीह: तेलोडीह पंचायत की जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण एवं तत्काल मरम्मती की मांग को लेकर बुधवार को पंचायतवासियों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया. मुखिया शब्बीर आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन और सरकार से सड़क की बदहाल स्थिति को दूर करने की मांग की. मानव श्रृंखला की शुरुआत तेलोडीह स्थित पेट्रोल पंप से हुई. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्य प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया, समाजसेवी, बुद्धिजीवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए. ग्रामीण हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर फॉरेस्ट…
सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों, प्रशिक्षण केंद्रों, श्रमिक पंजीकरण, रोजगार, प्लेसमेंट और स्वरोजगार से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल युवाओं को प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें उनकी योग्यता और उपलब्ध रोजगार अवसरों के अनुरूप रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ना है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया.…
चाईबासा: चक्रधरपुर क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है. पार्क रेन हॉस्पिटल, चक्रधरपुर में पहली बार जटिल ओपन ब्रेन सर्जरी, जिसे डीकंप्रेसिव क्रेनिएक्टॉमी कहा जाता है, सफलतापूर्वक की गई. गंभीर ब्रेन हेमरेज के कारण बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए सोनुआ निवासी सोनाराम हेम्ब्रम अब रिकवरी कर रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीज को वेंटिलेटर से भी हटा दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, चक्रधरपुर और आसपास के क्षेत्र में इस स्तर की जटिल ओपन ब्रेन सर्जरी पहली बार सफलतापूर्वक की गई है. डॉ. दीपक के नेतृत्व वाली न्यूरो टीम ने…
जामताड़ा: विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि और समाज कल्याण की कामना को लेकर जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से भव्य सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है. 21 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे से न्यू टाउन स्थित बीएसएनएल गली के इंदु प्रभा हाउस में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु स्थित इंटरनेशनल आश्रम से स्वामी अरुण जी और प्रख्यात वेदाचार्यों का जामताड़ा आगमन होगा. वेदाचार्यों के मुख से गूंजते वैदिक…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के बागानशाही इलाके से 39 वर्षीय परवेज आलम के लापता होने का मामला सामने आया है. परवेज आलम 6 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे अपने घर से निकले थे. इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं. काफी समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं. परिजनों के अनुसार, परवेज आलम के अचानक लापता होने के बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की. आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं…
राजनगर: प्रखंड के सोलगाड़िया गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से ग्रामीणों को मंगलवार शाम राहत मिली. झामुमो के केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम के प्रयास से गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. बिजली लौटने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए हेमंत सोरेन जिंदाबाद और विशु हेम्ब्रम जिंदाबाद के नारे लगाए. ग्रामीणों ने त्वरित पहल कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए विशु…
सरायकेला: खेतों में लहलहाती नई फसल और भगवान के चरणों में पहली उपज अर्पित करने की परंपरा. सरायकेला के कुदरसाही मंदिर में इस आस्था और ग्रामीण संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला. बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ का इस बार नए धान की बालियों से ऐसा अलौकिक श्रृंगार किया गया कि मंदिर परिसर भक्ति के साथ खेत की खुशबू से भी महक उठा. सुनहरी धान की बालियों से सजे बाबा बुद्धेश्वर का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा. दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे लोगों ने इसे केवल भगवान के श्रृंगार के रूप में नहीं, बल्कि…
रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और कदाचार से संबंधित मामलों की जांच के बीच सरकार ने कई परीक्षाओं को रद्द करने, कुछ परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित रखने तथा पुरानी परीक्षाओं की CID जांच कराने का निर्णय लिया है. सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार JPSC की 17 पूर्व परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच CID को…