- Kharsawan Karam Mahotsav खरसावां: बिजार के चोपदडीह में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव. मांदर की थाप पर रातभर झूमे महिला-पुरुष
- Saraikela Beauty Parlour Training सरायकेला: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
- World Ayurveda Day सरायकेला: विश्व आयुर्वेद दिवस पर गांवों तक पहुंचना था आयुष का संदेश, सदर अस्पताल की चारदीवारी में सिमटा नुक्कड़ नाटक
- Saraikela Crime News चांडिल: अवैध लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- South Eastern Railway आदित्यपुर: 9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी कई मेमू ट्रेनें, टाटानगर से टर्मिनल शिफ्ट की अवधि बढ़ी
- Jamtara Extortion Allegation जामताड़ा: प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत दो के खिलाफ एसपी से शिकायत
- Chaibasa Gudri Malaria Outbreak चाईबासा: गुदड़ी बालिका आवासीय विद्यालय में मलेरिया का प्रकोप, 54 में 13 छात्राएं पॉजिटिव
- Jamtara Female Health Worker Case जामताड़ा: महिला स्वास्थ्यकर्मी के कथित यौन शोषण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में राहुल हांसदा और तपन प्रधान की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शनिवार को पुलिस ने दोनों के शव रपचा फुटबॉल मैदान के पीछे वन भूमि से बरामद कर लिए हैं. शवों की बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, लेकिन इसके साथ ही कई ऐसे सवाल सामने आए हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही मिल पाएंगे. कहानी शुरू होती है 13 अगस्त की रात से पिंड्राबेड़ा निवासी राहुल हांसदा और खरखावां निवासी तपन प्रधान अपने साथी सूरज हांसदा के साथ धातकीडीह स्कूल के…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने आंसागी फुटबॉल मैदान के किनारे एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और रुपये लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए सामान भी बरामद कर लिए हैं. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि 19 अगस्त 2026 को चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के हरनाली निवासी विनय डांगी ने आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. वर्तमान में वह सुदिशा फाउंड्री प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत है.…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप एक किराये के मकान से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सपन दास (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है. जानकारी के अनुसार कमरे से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी.…
आदित्यपुर: वार्ड 32, रोड नंबर 16 निवासी राजदेव ठाकुर ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले 3 हजार रुपये नगद और महत्वपूर्ण दस्तावेज उनके वास्तविक मालिक को लौटा दिए. जानकारी के अनुसार रोड नंबर 16 में भवानी हार्डवेयर से आगे मां दुर्गा मेडिकल के पास किसी व्यक्ति के आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार के सदस्यों के दस्तावेज, पोस्ट बैंक का एटीएम कार्ड और 3 हजार रुपये सड़क पर गिर गए थे. राजदेव ठाकुर को ये सभी सामान मिले. उन्होंने पैसे और दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखकर इसकी सूचना वार्ड पार्षद मालती देवी को दी.…
जामताड़ा: मिहिजाम शहर के व्यस्त रिफ्यूजी मार्केट के मुख्य मार्ग पर नाले की बदहाल स्थिति राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. सड़क के बीच नाला काटे जाने और उसके ढक्कन को व्यवस्थित तरीके से नहीं लगाए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है. बाजार समिति का आरोप है कि काम पूरा किए बिना ही सड़क को इसी स्थिति में छोड़ दिया गया है. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. बताया गया कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा मुख्य मार्ग पर नाले से संबंधित कार्य किया गया था. कार्य के…
सरायकेला: जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में बालू के अवैध उत्खनन, उठाव, भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया गया. नदी घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी के साथ नियमित जांच और सघन छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वागिंयारी भी उपस्थित रहे. इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई. साथ ही…
सरायकेला: भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का भाव लिए सरायकेला से श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार को नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ. यात्रा का नेतृत्व हेमंत कुमार सिंह कर रहे हैं. नेपाल रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने सरायकेला के कुदरसाही मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था पशुपतिनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और हर-हर महादेव तथा जय बाबा पशुपतिनाथ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया. यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ के…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत शनिवार को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. सुबह करीब 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, ग्रामीण और ड्राइवरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. शिविर में कुल 53 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर की सफलता पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडवाल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव ने रक्तदाताओं को टी-शर्ट, कप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और सरकारी कर्मियों एवं…
सरायकेला: बारिश के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच सरायकेला नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है. नगरवासियों का आरोप है कि कई वार्डों में नियमित फॉगिंग नहीं हो रही है, जबकि नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं और जगह- जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है. जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों का दावा है कि बारिश शुरू होने के बाद नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान नहीं चलाया गया. लोगों का यह भी आरोप है कि नगर पंचायत की फॉगिंग मशीन आम…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत शनिवार को छह महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सविता महतो ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया. इन छह सड़कों का निर्माण कुल 18.02 किलोमीटर की दूरी में कराया जाएगा. इसके लिए 11 करोड़ 86 लाख 69 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. योजना के तहत तिरुलडीह चौड़ा पथ से सपारुम तक 2.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 198.719 लाख रुपये की लागत से होगा. वहीं चौड़ा कारगिल चौक से संपतडीह भाया…