कांड्रा: किशोर संघ कांड्रा कॉलोनी की ओर से आयोजित होने वाली गणेश पूजा को लेकर रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया. पंडित बामा पद बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई. इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.


इस वर्ष किशोर संघ कांड्रा कॉलोनी की ओर से गणेश पूजा के लिए आकर्षक और भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. पंडाल का निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा. पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. पंडाल निर्माण को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है.
मौके पर किशोर संघ कांड्रा कॉलोनी के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा धूमधाम और भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी. श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा.
भूमि पूजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गणपति बप्पा की पूजा को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का संकल्प लिया. गणेश पूजा को लेकर कांड्रा कॉलोनी के लोगों में भी उत्साह का माहौल है.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

