जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुशील शाह के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार सुशील शाह बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल सुशील शाह को ऑटो और पीसीआर वैन के माध्यम से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मृतक की पहचान उनके पास मिले पैन कार्ड के आधार पर की है. फिलहाल शव को एमजीएम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस परिजनों का पता लगाने में जुटी है. साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट: सरिता महतो

