आदित्यपुर: 7 स्टार बॉयज क्लब, आदित्यपुर-2 की ओर से आगामी गणेश पूजा को लेकर वीर कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 7/8 में रविवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया. शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन (केपी सोरेन) ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण की शुरुआत की.


इस अवसर पर प्रोफेसर केपी सोरेन ने क्लब के सदस्यों को गणेश पूजा की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है. युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाजहित में आगे बढ़ने के लिए भी उन्होंने प्रेरित किया.
क्लब सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पूजा पंडाल को आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा. क्लब की ओर से नगरवासियों और श्रद्धालुओं से गणेश पूजा में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई.
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सूरज झा, कैशियर कृष्णा झा, गोविंदा मोदक, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, देवांशु झा, दिवाकर झा, अभय झा, अतुल झा, गोलू शर्मा, अभय सिंह, रोहन कुमार, गौरव कुमार, हार्दिक, अंकितेश, नीलेश, विष्णु बाउरी, किट्टू दास, अभिलाष सिंह, मिलन श्रीवास्तव और विवेक कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.
रिपोर्ट: सरिता महतो

