Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

राजनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अस्पताल की आधारभूत संरचना, चिकित्सा उपकरण, दवाओं की उपलब्धता, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और भवनों के रखरखाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान मरीजों की सुविधा से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. सीएचसी की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरांगना सिंकू की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के तहत जीर्णोद्धार मद में अस्पताल को आवश्यकता और प्राथमिकता…

Read More

जामताड़ा: घर में सीमित बिजली खपत के बावजूद हजारों रुपये का बिजली बिल मिलने से मिहिजाम के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. गलत और असामान्य बिजली बिल जारी किए जाने की शिकायतों को लेकर मिहिजाम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तत्काल बिल सुधार की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने जिला विद्युत कार्यपालक अभियंता, जामताड़ा के नाम एक ज्ञापन सहायक विद्युत अभियंता, मिहिजाम को सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शहर के कई उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक बिजली खपत से कई गुना अधिक राशि का बिल भेजा…

Read More

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के रांगाटांड़ स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया जाएगा. 20 वर्षों से आयोजित हो रहे इस जन्माष्टमी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आयोजन को लेकर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां आयोजन समिति की ओर से पूरी की जा रही हैं. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने बताया कि 4 सितंबर को शाम 6 बजे जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई बतौर मुख्य अतिथि करेंगे.…

Read More

जमशेदपुर. रक्षाबंधन को भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से आगे बढ़ाते हुए रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थाह की ओर से एसएस गुजराती मध्य विद्यालय, बिष्टुपुर में कृतज्ञताबन्धनम् के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी राखियां तैयार कर देश और समाज की रक्षा करने वाले वीरों और सेवाभाव से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया. विद्यालय की प्रधानाचार्या जैस्मिन ठाकर के सहयोग और मार्गदर्शन में आयोजित राखी निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का…

Read More

चाईबासा: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चाईबासा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 33 मोबाइल बरामद किए हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय पूजा कुमारी के नेतृत्व में तकनीकी अनुसंधान और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल को ट्रेस किया गया. मंगलवार को सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए. मोबाइल वितरण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टुटी और डीएसपी मुख्यालय पूजा कुमारी मौजूद रहीं. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे पर खुशी…

Read More

राजनगर: प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित होने से कार्डधारियों की परेशानी बढ़ गई है. राजनगर प्रखंड के करीब 60 राशन डीलरों को अब तक खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पाया है. वही डीलर संघ के महामंत्री पप्पू राय ने कहा  कि पीडीएस गोदाम में अनाज पहुंच चुका है. ऐसे में राशन का इंतजार कर रहे लाभुकों में बेचैनी बढ़ती जा रही है. राजनगर प्रखंड में करीब 100 पीडीएस डीलर हैं. इनमें लगभग 40 डीलरों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा चुका है, जबकि करीब 60 डीलर अब भी राशन मिलने का इंतजार कर रहे…

Read More

साहिबगंज: जिले के राजमहल में सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में मजदूर महावीर उरांव की दर्दनाक मौत हो गई. महावीर मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौत की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया गया. करीब एक से दो घंटे तक चले जाम के…

Read More

जमशेदपुर:  26 अगस्त को मनाए जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर जमशेदपुर शहर समेत सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल और कपाली में उत्साह का माहौल है. पर्व को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. जगह-जगह आकर्षक सजावट की गई है और रंग-बिरंगी रोशनी से इलाके जगमगा उठे हैं. इसी क्रम में बिष्टुपुर स्थित चुना शाह बाबा दरगाह शरीफ को भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया है. दरगाह शरीफ परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है. शाम होते ही दरगाह की आकर्षक सजावट लोगों का…

Read More

चाईबासा: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाने और धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति को लेकर झामुमो सोनुआ प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को सोनुआ में आयोजित की गई. बैठक में एमएमडीआर विधेयक को काला कानून बताते हुए इसके विरोध में आगामी 7 सितंबर को सोनुआ प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही गांव-गांव में जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को एमएमडीआर विधेयक के संभावित नुकसान की जानकारी देने और विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जागरूक करने…

Read More

सोनुआ: प्रखंड के चांदनी चौक स्थित जेएसएलपीएस के जय जगन्नाथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदी ललिता देवी की राखी दुकान का मंगलवार को उद्घाटन किया गया. पोड़ाहाट पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू ने बतौर मुख्य अतिथि विधिवत फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया. उद्घाटन समारोह के दौरान जेएसएलपीएस के अधिकारियों और स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने ललिता देवी के स्वरोजगार के प्रयास की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर मुखिया जोसेफ मुर्मू ने कहा कि महिलाओं का इस तरह आत्मनिर्भर बनना समाज और क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय कदम है. महिलाओं को स्वरोजगार…

Read More